25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update: 10 दिन रुकने के बाद तेजी से आगे बढ़ा मानसून, यूपी में अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, जानें भविष्यवाणी

Monsoon Update: जून में अमूमन मानसून की बारिश शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार मानसून लेट है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में बताया है कि पिछले 10 दिन से मानसून एक ही जगह रुका था, जो अब तेजी से आगे बढ़ा है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

Jun 04, 2023

UP Weather update, monsoon will come soon

IMD यानी भारतीय मौसम ‌विज्ञान विभाग

Monsoon Update: आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि इस समय मानसून दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ रहा है। वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून को अनुकूल माहौल मिलने से वह जल्द ही यूपी में दस्तक देगा। फिलहाल मानसून बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में सक्रिय हो चुका है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि केरल में मानसून के दस्तक देने का समय हो चुका है। अमूमन एक जून तक मानसून केरल के तटों पर दस्तक देता है, लेकिन इस बार अलनीनो की वजह से यह 4 से 7 जून तक केरल पहुंच सकता है। इसके 20 दिनों बाद यह यूपी में दस्तक देगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि अंडमान निकोबार में मानसून 19 मई को पहुंच चुका है। जबकि सामान्य तौर पर यहां मानसून 22 मई के करीब पहुंचता रहा है। यहां आने के बाद मानसून 10 दिन तक यहीं अटका रहा, अब तेजी के साथ आगे बढ़कर बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: ट्विटर पर अचानक ट्रेंड हुआ "लक्ष्मण की नगरी लखनऊ में", एक बाबा की तस्वीर हो रही शेयर, कौन हैं वो?

जून में अलनीनो का खलल, कम हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार इस बार मानसून सामान्य बताया जा रहा है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अलनीनो की जलधारा मानसून पर प्रभाव डाल सकती है। दरअसल, अलनीनो हिंद महासागर में उठने वाली एक जलधारा है, जो जल के तापमान में बदलाव करती है। इसके प्रभाव से मानसूनी हवाएं प्रभावित होती हैं और बारिश पर असर पड़ता है। IMD के मुताबिक इस बार जून के महीने में मानसून की बारिश में कमी आ सकती है। इसकी 90 फीसदी संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि साल 1951 में अलनीनो के प्रभाव से 60 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। हालांकि कुछ स्‍थानों पर 35 से 40 प्रतिशत तक बारिश हुई थी। अलनीनो की वजह से देश में जुलाई के बाद गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है।

उत्तर प्रदेश में आज ये रहेगा मौसम का हाल
प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार यूपी की राजधानी लखनऊ में आज मौसम साफ रहेगा। गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: सामान्य किसान के घर जन्मे बृजभूषण शरण सिंह कैसे बने करोड़पति, पढ़िए इनकी पूरी कुंडली

प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही पंजाब, दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, लक्ष्यदीप में तेज बारिश संग ओले गिरने की संभावना है। वहीं हरियाणा, राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है।