
सांसद हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी।
Women Reservation Bill in parliament: सोमवार को संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हो गई है। कल यानी 18 सितंबर को संसद के कामकाज का आखिरी दिन था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के ऐतिहासिक कदमों का जिक्र किया। कल ही महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दी। मंगलवार यानी आज 19 सितंबर से नए संसद में सत्र चलेगा। यूपी में महिला आरक्षण पर चर्चाएं हो रही हैं।
यूपी की महिलाओं को होगा फायद
महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर यूपी में महिलाओं को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। यूपी में 26 लोकसभा और 132 विधानसभा सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। इससे यूपी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। संसद में देश की महिलाओं की हक की आवाज को बुलंद कर सकेंगी। यूपी विधानसभा में सदस्यों की संख्या 403 है, जिसमें 48 महिला सदस्य हैं। निम्न सदन में महिलाओं की भागीदारी केवल 12% ही है, जो जनसंख्या के हिसाब से काफी कम है। उच्च सदन यानी विधान परिषद में मात्र 6% ही भागीदारी है।
लोकसभा की कुल 80 सीटें
यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं, जिनमें से 11 सांसद महिला हैं। यूपी से लोकसभा सीटों में उनकी प्रतिनिधित्व देश के औसत 15% से कम है। State की कुल लोकसभा सीटों में से 14% ही महिलाओं के हिस्से में हैं।
Published on:
19 Sept 2023 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
