
Women Jila Panchayat Adhyaksh
लखनऊ. UP Jila Panchayat Adhyaksh Result: उत्तर प्रदेश की जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों पर अधिकतर महिलाओं ने कब्जा जमाया है। 75 में से कुल 40 पर महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इनमें भाजपा से 36 शामिल हैं। आठ निर्विरोध हैं। यह सभी युवा जोश से लबरेज हैं और अपने क्षेत्र में विकास की लहर लाने को तैयार हैं। इनमें सर्वाधिक सुर्खियों में बलरामपुर की 21 वर्षीय किसान की बेटी आरती तिवारी हैं। आरती स्नातक की छात्रा हैं व सबसे कम उम्र में जिला पंचायत अध्यक्ष बनकर सभी को हैरान कर दिया है। दूसरी ओर से अनुभवी साधना सिंह हैं जो दूसरी बार गोरखपुर से निर्विरोध चुनी गई हैं। आज मतदान के बाद कई और महिलाओं ने सत्ता में आधी आबादी की भागीदारी सुनिश्चित की है। राजा भाइया की पार्टी जनसत्ता दल से माधुरी पटेल को जीत मिली है। इसके अतिरिक्त निर्दलीय खड़ी हुई पूर्वांचल के बाहुबली और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने भी सबको ठेंगा दिखाते हुए जीत हासिल कर ली। निम्न देखें सभी महिला जिला पंचायत अध्यक्षों की लिस्ट-
बुलंदशहर - डॉ. अंतुल तेवतिया (भाजपा)
मुरादाबाद- डॉ. शेफाली सिंह (भाजपा)
बलरामपुर - आरती तिवारी (भाजपा)
गाजियाबाद - ममता त्यागी (भाजपा)
गोरखपुर- साधना सिंह (भाजपा)
वाराणसी- पूनम मौर्या (भाजपा)
आगरा- मंजू भदौरिया (भाजपा)
शाहजहांपुर- ममता यादव (भाजपा)
हापुड़- रेखा नागर (भाजपा)
शामली- मधु गुर्जर (भाजपा)
फिरोजाबाद- हर्षिता सिंह (भाजपा)
मैनपुरी- अर्चना भदौरिया (भाजपा)
अलीगढ़ - विजया (भाजपा)
हाथरस - सीमा उपाध्याय (भाजपा)
कासगंज- रत्नेश कश्यप (भाजपा)
संभल- अनामिका देवी (भाजपा)
बरेली- रश्मि पटेल (भाजपा)
बदायूं- वर्षा यादव (भाजपा)
लखनऊ- आरती रावत (भाजपा)
रायबरेली- रंजना चौधरी (भाजपा)
सीतापुर- श्रद्धा सागर (भाजपा)
हरदोई- प्रेमावती (भाजपा)
उन्नाव- शकुन देवी (भाजपा)
सिद्धार्थनगर - शीतल सिंह (भाजपा)
कुशीनगर- सावित्री जायसवाल (भाजपा)
अयोध्या- रोली सिंह (भाजपा)
बाराबंकी- राजरानी रावत (भाजपा)
सुलतानपुर - उषा सिंह (भाजपा)
सोनभद्र - राधिका पटेल (भाजपा)
गाजीपुुर- सपना सिंह (भाजपा)
कौशांबी- कल्पना सोनकर (भाजपा)
कानपुर नगर- स्वप्निल वरुण (भाजपा)
कानपुर देहात- नीरज रानी (भाजपा)
फर्रुखाबाद - मोनिका यादव (भाजपा)
कन्नौज - प्रिया शाक्य (भाजपा)
हमीरपुर- जयंती राजपूत (भाजपा)
एटा- रेखा यादव (सपा)
बागपत- ममता (लोकदल)
प्रतापगढ़- माधुरी पटेल (जनसत्ता दल)
जौनपुर- श्रीकला रेड्डी (निर्दलीय)
Published on:
03 Jul 2021 09:21 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
