
UP Police Bharti 2021: यूपी पुलिस में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी, निकली एक और बड़ी भर्ती, जानें डीटेल
लखनऊ. UPPBPB UP Police Bharti 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) जल्द ही पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के 693 और रेडियो शाखा में 2244 खाली पदों पर भर्ती करेगा। रेडियो शाखा के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए बोर्ड ने टेंडर भी जारी कर दिया है। एजेंसी का चयन होने के बाद ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया जाएगा। यूपीपीबीपीबी दिसंबर महीने से पहले इन पदों पर भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है।
जल्द शुरू होगी भर्ती
पुलिस भर्ती बोर्ड के डीजी आरके विश्वकर्मा के मुताबिक रेडियो शाखा के पद तकनीकी श्रेणी के हैं। इस शाखा के कुल 2244 रिक्त पदों में प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक आंकिक, सहायक परिचालक और कर्मशाला कर्मचारी के पद शामिल हैं। वहीं कंप्यूटर आपरेटर के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। नागरिक पुलिस में सब इंस्पेक्टर, पीएसी में प्लाटून कमांडर और अग्निशमन विभाग में द्वितीय अग्निशमन अधिकारी के 9534 पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अभी 15 जून को ही समाप्त हुई है।
1329 पदों पर भी निकलीं भर्तियां
वहीं दूसरी ओर उपनिरीक्षक के लिपिक संवर्ग में भर्ती के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। यूपी पुलिस में 1329 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए आवेदन की तारीख को कई बार बढ़ाया जा चुका है। बोर्ड ने उपनिरीक्षक के लिपिक संवर्ग में अलग-अलग पदों के लिए 1329 पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ाकर 15 जुलाई 2021 कर दिया गया है। जिन पदों पर भर्ती होनी है उनमें पुलिस उपनिरीक्षक (यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर, गोपनीय) में 317 पद, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (यूपी पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, लिपिक) में 644 पद और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (यूपी पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, लेखा) में 358 पद शामिल हैं। आपको बता दें कि दारोगा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया पूरी हो गई है। दारोगा भर्ती की परीक्षा कराने की तैयारी भी चल रही है। इसके लिए आने वाले दिनों में परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता को देखा जा रहा है।
Published on:
18 Jun 2021 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
