1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बार-बार अप्लाई करने का झंझट खत्म, UPPSC में अब होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशन

यूपी में लोक सेवा आयोग ओटीआर की सुविधा शुरू हो गई है। इससे कैंडिडेंट्स को बार-बार अप्लाई करने के झंझंट से मुक्ति मिलेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nazia Naaz

•

Updated: 3 Jan 2023, 9:31 PM IST

अब बार बार पोर्टल पर डिटेल नहीं भरनी होगी

यूपी लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों को अब बार बार पोर्टल पर डिटेल नहीं भरनी होगी। राज्य में आवेदन के लिए एकल अवसरीय पंजीकरण व्यवस्था लागू होने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आयोग की नई वेबसाइट का भी लोकार्पण किया। आयोग की भावी योजनाओं, चयन कैलेंडर आदि के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

बार-बार अपनी पर्सनल डिटेल भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पर ओटीआर की सुविधा शुरू हो गई है। https://otr.pariksha.nic.in/ के जरिए अब अभ्यर्थी को आयोग की अलग-अलग चयन परीक्षाओं के लिए बार-बार अपनी पर्सनल डिटेल नहीं भरनी होगी। आवेदक को अपनी फोटो और हस्ताक्षर केवल एक बार अपलोड करने की जरूरत होगी। साथ ही अभ्यर्थी कभी भी पर्सनल डीटेल, फोटो,साइन को अपडेट कर सकते हैं।

ओटीआर में दर्ज सभी डिटेल्स संस्थानों से डिजिटली सत्यापित होगी। सीएम योगी ने कहा कि अभ्यर्थियों को बताना चाहिए कि ओटीआर किसी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं है, यह केवल आवेदकों की जानकारियों की एक लिस्ट है। इसके जरिए आवेदक को अपनी प्रोफाइल बनाये रखने की सुविधा के लिए अलग डैशबोर्ड की सुविधा दी जा रही है।

10 साल का इंतजार हुआ खत्म

लगभग एक दशक से ज्यादा समय के अंतराल पर यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन ने अब अपनी नई वेबसाइट भी तैयार की है।