14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSSSC PET 2023 की Answer Key हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UP PET एग्जाम के लिए Answer Key जारी होने के साथ-साथ ऑब्जेक्शन फाइल करने का भी ऑप्शन दिया गया है। ऐसे में कैंडिडेट्स दिए गए निर्देश के मुताबिक Answer Key पर ऑब्जेक्शन कर सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Nov 07, 2023

upsssc_pet.jpg

UP PET एग्जाम में शामिल होने वालों कैंडिडेट का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की तरफ से UPSSSC PET 2023 की Answer Key जारी कर दी गई है। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in(http://upsssc.gov.in/) पर जाकर Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं।

28-29 अक्टूबर को हुई थी परीक्षा
UP PET एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 अगस्त 2023 को शुरू हुआ था। इसमें अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 अगस्त 2023 तक थी। आपको बता दें कि इस एग्जाम का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर 2023 को यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में हुआ था।

ऐसे चेक करें UP PET Answer Key
1. Answer Key चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर Notice Board के लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद UPSSSC PET 2023 Exam Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
4. स्क्रीन पर Answer Key PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा।
5. इसके बाद अपने सेट के मुताबिक, Answer Key डाउनलोड करके चेक करें।

इस दिन आएगा रिजल्ट
UP PET एग्जाम के लिए Answer Key जारी होने के साथ-साथ ऑब्जेक्शन फाइल करने का भी ऑप्शन दिया गया है। ऐसे में कैंडिडेट्स दिए गए निर्देश के मुताबिक Answer Key पर ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। Answer Key पर मिले ऑब्जेक्शन को परीक्षा विशेषज्ञ सॉल्व करेंगे। इसके बाद फाइनल Answer Key और रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी करने से पहले कमीशन की ओर से फाइनल Answer Key जारी की जाएगी।