
uptet admit card अभ्यर्थियों के लंबे इंतजार के बाद 23 जनवरी को यूपीटीईटी 2021 की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाना है। टीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए गए हैं। आज से अभ्यर्थी ऑफीशियर वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं अभ्यर्थी वेबसाइट से ही प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
ये है शेड्यूल
तहत शेड्यूल के तहत पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10:00 से 12:30 तक आयोजित की जाएगी। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा 2:30 से 5:00 के बीच आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा 2532 केंद्रों पर आयोजित होगी। इस पाली में 1291628 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 1733 केंद्रों पर आयोजित होगी। जिसमें 8,73,553 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पिछली बार की अपेक्षा इस बार पहली पाली में 22 और दूसरी पाली में 14 केंद्र कम हो गए हैं।
पेपर लीक होने के बाद परीक्षा हुई थी निरस्त
बताते चलें 28 नवंबर को पेपर लीक होने के चलते यूपीटीईटी 2021 को निरस्त कर दिया गया था। अब परीक्षा को दोबारा से कराया जा रहा है जिसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर आज दोपहर बाद अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट updeled.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र अन्य किसी माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।
परीक्षा के दौरान ध्यान रखें ये बातें
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बताते चलें की परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षार्थियों को अपना स्थान ग्रहण करना होगा। निर्धारित समय से 30 मिनट बाद केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी को केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ योग्यता का मूल प्रमाण पत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर के निर्गत अंक पत्र की मूल प्रति लानी होगी।
Updated on:
13 Jan 2022 09:54 am
Published on:
13 Jan 2022 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
