1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

40 सीटों पर सपा ने फाइनल किए उम्मीदवार, जल्द जारी होगी सूची, गठबंधन के पहले उम्मीदवार चंद्र प्रकाश

सपा के साथ गठबंधन में शामिल महान दल को पहला टिकट मिल गया है यह टिकट बदायूं जिले के बिल्सी के महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के बेटे चंद्र प्रकाश मौर्या को दिया गया है। हालांकि, अभी सपा की अधिकृत सूची जारी नहीं की गई पर केशव देव का कहना है कि महान दल और सपा गठबंधन से बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में चंद्र प्रकाश मौर्य के नाम पर सहमति बनी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति के बाद उनके नाम की घोषणा कर दी गई है। इसी तरह महान दल को मिलने वाली अन्य सीटों पर भी एक या 2 दिन में घोषणा की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 12 Jan 2022, 11:39 AM IST

akhilesh_yadav.jpg

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में चुनाव की घोषणा के बाद सियासी उठापटक के बीच समाजवादी पार्टी ने 40 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर लिया है। जल्द ही पार्टी की ओर से तैयार की गई 40 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट सार्वजनिक की जाएगी। समाजवादी पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी ने मंगलवार को 40 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया है।

सपा का राष्ट्रीय लोक दल, महान दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई अन्य दलों से गठबंधन हुआ है। पहले चरण में 58 और दूसरे चरण में 55 सीटें शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय लोकदल को करीब 35 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि, सपा करीब 6 उम्मीदवारों को रोलौद के के टिकट पर मैदान में उतारने की तैयारी में है। इस गुणा भाग के बीच मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। आज भी समाजवादी पार्टी में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। लगभग 50 अन्य सीटों पर उम्मीदवारों के नाम आज तय कर दिए जाएंगे।

सपा गठबंधन से चंद्र प्रकाश को पहला टिकट

सपा के साथ गठबंधन में शामिल महान दल को पहला टिकट मिल गया है यह टिकट बदायूं जिले के बिल्सी के महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के बेटे चंद्र प्रकाश मौर्या को दिया गया है। हालांकि, अभी सपा की अधिकृत सूची जारी नहीं की गई पर केशव देव का कहना है कि महान दल और सपा गठबंधन से बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में चंद्र प्रकाश मौर्य के नाम पर सहमति बनी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति के बाद उनके नाम की घोषणा कर दी गई है। इसी तरह महान दल को मिलने वाली अन्य सीटों पर भी एक या 2 दिन में घोषणा की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश