
लखनऊ. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET EXAM-2017) में केवल 11 प्रतिशत परीक्षार्थी ही सफल हुए हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शुक्रवार को परिणाम जारी कर दिया। सफल परीक्षार्थी अब शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हो गए हैं। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 17.34 फीसदी प्राथमिक स्तर और 7.87 फीसदी परीक्षार्थी उच्च प्राथमिक स्तर के हैं। हालांकि कुल 89 फीसदी असफल परीक्षार्थी आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इनमें बड़ी संख्या शिक्षा मित्रों की भी है लेकिन परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शिक्षामित्रों की संख्या अब तक स्पष्ट नहीं की है।
परिणाम घोषित करने में हुई थी देरी
यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन 15 अक्तूबर को किया गया था। यह परीक्षा प्रदेश भर में दो चरणों में हुई थी। इसका परिणाम 30 नवंबर को जारी होना था लेकिन उत्तरकुंजी में कुछ प्रश्नों को लेकर मामला हाईकोर्ट में जाने के कारण परीक्षा के परिणाम घोषित करने में 16 दिन की देरी हो गई। टीईटी के लिए कुल नौ लाख 76 हजार 760 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें प्राथमिक स्तर के 3,49,192 परीक्षार्थी और उच्च प्राथमिक स्तर के 6,27,568 परीक्षार्थी थे।
15 जनवरी तक उपलब्ध रहेंगे परीक्षा के परिणाम
इनमें से प्राथमिक स्तर के 2,76,36 परीक्षार्थी TET परीक्षा में शामिल हुए थे और इनमें 47,975 परीक्षार्थी ही उत्तीर्ण हुए जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर 5,31,712 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी और इनमें 41,888 परीक्षार्थी सफल रहे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह के मुताबिक परीक्षा के परिणाम निर्धारित website- ‘http://upbasiceduboard.gov.in’ पर अपलोड कर दिया गया है। परिणाम वेबसाइट पर 15 जनवरी को शाम छह बजे तक उपलब्ध रहेगा। हालांकि यह परीक्षा के परिणाम इस मामले में हाईकोर्ट में दाखिल याचिका मोहम्मद रिजवान व 103 अन्य पर होने वाले अंतिम निर्णय पर ही निर्भर करेगा।
ऐसे देंखे परिणाम
1: वेबसाइट www.upbasiceduboard.gov.in पर जाएं।
2: परिणाम घोषणा लिंक पर click करें।
3: अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि भरें।
4: Submit button पर click करें, आपका Result आपके सामने आ जाएगा।
परीक्षार्थी अपने परीक्षा के परिणाम वेबसाइट ‘http://upbasiceduboard.gov.in’ पर 15 जनवरी 2018 को शाम छह बजे तक ही देख सकेंगे।
Published on:
16 Dec 2017 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
