15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानून की पढ़ाई के बाद चुनावी मैदान में प्रिया सरोज ने जमाए अपने पैर, पिता की हार का बेटी ने लिया बदला

मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने जीत दर्ज की है। मछलीशहर जौनपुर जिले की एक तहसील है। इसके साथ ही यह विधानसभा और लोकसभा सीट है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Swati Tiwari

Jun 04, 2024

मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने जीत दर्ज की है। मछलीशहर जौनपुर जिले की एक तहसील है। इसके साथ ही यह विधानसभा और लोकसभा सीट है। 

भाजपा ने मछलीशहर से बीपी सरोज को चुनावी मैदान में उतारा था। बसपा ने कृपाशंकर सरोज को टिकट दिया था। सपा ने मछलीशहर से प्रिया सरोज को चुनाव मैदान में उतारा था। 

प्रिया सरोज दिल्ली के एयरफोर्स स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएशन करने के बाद 2022 में लॉ की पढ़ाई पूरी की। फिलहाल वह सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे शुरू से ही पिता के साथ राजनीति में सक्रिय रहीं हैं।

2014 लोकसभा चुनाव में  प्रिया के पिता तूफानी सरोज 2014 के चुनाव में इस सीट से मैदान में थे। उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। आज प्रिया ने अपने पिता के हार का बदला ले लिया।