
IPS transfer
लखनऊ. उत्तर प्रदेश बड़ी तेजी के साथ प्रशासनिक फेरबदल हो रहे हैं, इसी कड़ी में रविवार शाम को यूपी सरकार ने 28 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इससे पहले शनिवार देर रात 107 पीसीएस व वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए थे, जिनमें उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सिटी मजिस्ट्रेट, अपर आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल थे। दरअसल निर्वाचन आयोग ने सरकार को आदेश दिया है कि सभी ट्रांसफर पोस्टिंग 20 फरवरी के पहले हो जाएं। जिसके चलते सरकार जल्दी-जल्दी ट्रांसफर कर रही है।
इनके हुए ट्रांसफर-
जारी लिस्ट में 28 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं, इनमें सुजीत पांडे जीएसओ पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाए गए है। ओंकार सिंह को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश से संबंध किया गया है। संजीव गुप्ता अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं। दिनेश पाल सिंह अब पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे लखनऊ होंगे।वहीं स्वामीनाथ को महोबा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। संतोष कुमार मिश्रा इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे। विजय भूषण अब पुलिस उपमहानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं, लखनऊ बनाए गए हैं।
वहीं अनिल कुमार मिश्रा पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ बनाए गए। मनोज तिवारी पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ बनाए गए हैं। आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुंवर अनुपम सिंह सेनानायक 23 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद का पद मिला है।
Updated on:
18 Feb 2019 02:58 pm
Published on:
17 Feb 2019 10:09 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
