4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: होली के लिए नहीं होगी टिकट की परेशानी, ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त डिब्बे

यात्रियों को भीड़ से और वेटिंग टिकटों से राहत दिलाने के लिए कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने और कई ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी होगी।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 26 Feb 2021, 3:24 PM IST

Quick Read: होली के लिए नहीं होगी टिकट की परेशानी, ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त डिब्बे

Quick Read: होली के लिए नहीं होगी टिकट की परेशानी, ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त डिब्बे

होली के लिए ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त डिब्बे

लखनऊ. होली के त्योहार में यात्रियों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए रेलवे अभी से तैयारियों में जुट गया। यात्रियों को भीड़ से और वेटिंग टिकटों से राहत दिलाने के लिए कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने और कई ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी होगी। ताकि होली के दौरान दिल्ली और मुम्बई से आने और वापस जाने वाले यात्रियों को सफर में राहत मिल सके। रेलवे ने ट्रेन नंबर 02571/02572 गोरखपुर-आनंद विहार के फेरों में बढ़ोत्तरी की है। ये ट्रेन अभी तक 28 फरवरी तक चलनी थी। जिसे अब तीन मार्च से गोरखपुर से और चार मार्च से आनंद विहार से वर्तमान की समय सारणी से दोबारा चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 04185/04186 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर भी 01 मार्च से 30 अप्रैल तक रोजाना ग्वालियर से दोपहर 12 बजे चलकर लखनऊ रात 8.35 बजे, दोपहर 12.50 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 04186 बरौनी से 2 मार्च से 1 मई तक रोजाना साम 6.45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10.45 बजे लखनऊ व रात 8.35 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।

गोंडा-लखनऊ मार्ग सड़क हादसे में 10 घायल

लखनऊ. गोंडा जिले में गोंडा -लखनऊ मार्ग पर रोडवेज बस व ट्रक की जोरदार टक्कर में करीब दस लोग घायल हो गए।चौकी इंचार्ज सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि शुक्रवार की सुबह लखनऊ से गोंडा डिपो की रोडवेज बस गोंडा जा रही थी।हाइवे रोड पर स्थित परसागोड़री गांव के पास रोडवेज बस ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में बैठे करीब दस यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। हादसे में ट्रक चालक पंकज पाठक, धानेपुर के परशुराम मिश्रा, वजीर मोहम्मद,जिला तानपुर के निर्मल शुक्ला, श्रीमती राधा व रमेश कश्यप निवासी सतरिख बाराबंकी,आर्यनगर उतरौला की परवीन, कानपुर के धीरेंद्र सिंह व उन्नाव के अजय सिंह दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

पबजी खेलते-खेलते महिला को 12वीं के छात्र से हुआ प्यार

वाराणसी. हिमाचल प्रदेश की एक गृहिणी महिला को पबजी खेलते-खेलते वाराणसी के एक लड़के से प्यार हो गया। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है। जिले की एक महिला को पबजी खेलते-खेलत वाराणसी के छात्र से प्यार हुआ तो वह अपने घर वालों को बिना बताए लड़के से मिलने वाराणसी तक आ गई। हालांकि, महिला को जब लड़के बारे में पता चला तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। महिला को जिस लड़के से प्यार हुआ था वह 12वीं कक्षा का छात्र था। इसकी जानकारी होने पर महिला को अपनी गलती पर पछतावा हुआ। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी और उसे वाराणसी से ले जाने के लिए कहा। घर से बिना बताए भागी महिला को वाराणसी में पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

कार सवारों ने महिला का अपहरण कर लूट को दिया अंजाम

हमीरपुर. कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव की महिला ने अपने समधी और छह महिलाओं सहित दस लोगों पर अपहरण कर लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। धनौरी गांव निवासी कस्तूरी ने कहा कि उसका पति शिवराम और पुत्र संदीप गुड़गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। संदीप की शादी धमना गांव की वंदना पुत्री कालका प्रसाद के साथ हुई थी। कस्तूरी ने आरोप लगाया कि वह बुधवार रात घर पर थी तभी धमना गांव निवासी समधी कालका प्रसाद छह महिलाएं और चार अन्य साथियों के साथ घर पर आए और मारपीट करते हुए कार में डालकर ले गए। इस दौरान उसके जेवर भी लूट लिए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। आधी रात के बाद कालका प्रसाद अपनी समधन कस्तूरी को लेकर कोतवाली पहुंच गया। इंस्पेक्टर राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कस्तूरी के पुत्र संदीप ने फोन पर घटना की जानकारी दी थी। महिला की तहरीर पर कालका प्रसाद, संजय छह महिलाएं और दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण कर लूट करने का मुकदमा दर्ज किया है, जबकि कालका प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह कस्तूरी को गुरुग्राम ले जा रहा था।

बीएचयू खोलने की मांग करने वाले पांच छात्र हिरासत में

वाराणसी. 22 फरवरी से बीएचयू में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। उसी दिन से प्रथम और द्वितीय वर्ष की कक्षाओं को चलाने की मांग छात्र कर रहे हैं। मांग पूरी न होने के चलते छात्र कई दिनों से मेनगेट पर धरना दे रहे थे। इनमें से पांच छात्रों पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया है। छात्रों की गिरफ्तारी से अन्य छात्रों में रोष है। छात्रों का कहना है कि मांगें पूरी नहीं होने तक अनशन जारी रखेंगे। एडीएम सिटी गुलाबचंद ने छात्रों से अनशन खत्म करने की बात कही। लेकिन उनकी बात नकारते हुए शुक्रवार सुबह छात्रों ने छह बजे छात्रों ने धरना दिया। जिस कारण पुलिस ने अनशन कर रहे छात्रों को जोर जबरदस्ती करते हुए अपने वाहन में बैठा लिया। बीएचयू के प्राक्टोरियल बोर्ड के डिप्टी चीफ प्राक्टर प्रोफेसर बीसी कापरी की मौजूदगी में एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने पांच छात्रों को हिरासत में लिया और मेनगेट खोलवा दिया।

दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

वाराणसी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद जेपी नड्डा का यह पहला वाराणसी दौरा है। अपने इस दौरे के दौरान जेपी नड्डा वाराणसी के रोहनिया में बने बीजेपी काशी क्षेत्र के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। बीजेपी का ये नया दफ्तर पूर्वांचल का सबसे बड़ा बीजेपी मुख्यालय होगा। बीजेपी काशी प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि दो दिवसीय प्रवास के दौरान बीजेपी अध्यक्ष विभिन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बीजेपी कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही पंचायत चुनाव को भी लेकर काशी प्रांत के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ बगल में 250 एकड़ जमीन पर लगेंगे नए उद्योग, अप्रैल में शुरू होगा सफर

ये भी पढ़ें: खीरी जिले का डीएम आवास निकला राजमहल, RTI से खुलासे के बाद असली मालिक को मिली सालों पुरानी संपत्ति

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश