30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: 58 शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से गायब रहने पर अल्टीमेटम, कार्य पर जल्दी लौटने के निर्देश

परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 58 शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्रों को इंटीग्रेटेड कोविड कमांड व कंट्रोल सेंटर ड्यूटी से गायब रहने पर अल्टीमेटम दिया गया है।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 12 May 2021, 4:06 PM IST

Quick Read: 58 शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से गायब रहने पर अल्टीमेटम, कार्य पर जल्दी लौटने के निर्देश

Quick Read: 58 शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से गायब रहने पर अल्टीमेटम, कार्य पर जल्दी लौटने के निर्देश

कोविड ड्यूटी से गायब रहने पर अल्टीमेटम

गोरखपुर. परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 58 शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्रों को इंटीग्रेटेड कोविड कमांड व कंट्रोल सेंटर ड्यूटी से गायब रहने पर अल्टीमेटम दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन्हें आखिरी अल्टीमेटम जारी करते हुए जल्द कार्य पर लौटने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उच्च अधिकारियों को भी प्रेषित किया जाएगा। दरअसल, कोरोना महामारी के चलते डीएम के निर्देश पर कई शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की ड्यूटी आपदा प्रबंधन अधिनियम-56 के अंतर्गत दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में लगाई गई है। जहां इन्हें होम आइसोलेशन मरीजों को सहायता देने, कांटेक्ट ट्रेसिंग और डाटा फीडिंग का कार्य करना है, मगर 58 लोग लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं। कई बार चेतावनी के बाद भी कोई कार्य के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद जिला प्रशासन ने इनकी सूची तैयार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया है। बीएसए बीएन सिंह ने कहा कि संबंधित विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारियों को सूची प्रेषित कर, इन्हें काम पर भेजने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके बाद भी शिक्षक कार्य करने को तैयार नहीं होते हैं तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

चार फ्लाइट और आठ ट्रेन निरस्त

गोरखपुर. कोरोना संक्रमण की वजह से अब हवाई सेवा लड़खड़ाने लगी है। दिल्ली, मुंबई, बंगुलुरु, हैदराबाद, कोलकाता से आने गोरखपुर वालों की तुलना में जाने वालों की संख्या एक तिहाई हो गई है। यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से पिछले दो दिन में चार फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है। इस बीच कई ट्रेनें भी कैंसिल कर दी गई हैं। सोमवार को जाने वाले यात्रियों की संख्या से 40 से 50 होने की वजह से विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने शाम को दिल्ली व मुंबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी। मंगलवार को भी कुछ इसी तरह की दिक्कत सामने आई, जिसकी वजह से स्पाइस जेट ने दिल्ली जाने वाली इवनिंग फ्लाइट और इंडिगो ने प्रयागराज की उड़ान रद कर दी। दिल्ली जाने के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को दोपहर में दिल्ली जाने वाले विमान से भेजा गया। यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से एक मई को गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू शुरू करने का प्लान भी स्थगित हो गया है। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने कहा कि गोरखपुर आने वाले यात्रियों की तुलना में जाने वालों की संख्या कम हुई है।

घर में तीन दिन तक पड़ी सड़ती रही दंपत्ति की लाशें

कानपुर. घाटमपुर कोतवाली में गांव निवासी मुरली संखवार (80) पत्नी रामदेवी (75) के साथ अलग रहते थे। मुरली संखवार का बेटा बिहारी पत्नी और बेटे अरविंद बहू साधना के साथ गांव के बाहर बने घर में रहता है। बुजुर्ग दंपती को एक हफ्ते से बुखार और खांसी की शिकायत थी। दंपती में कोरोना जैसे लक्षण थे, लेकिन किसी ने उनका इलाज नहीं कराया। इससे उकी हालत खराब हो गई और अंत में मौत हो गई। मृत्यु के तीन दिनों तक किसी को उनके निधन की खबर नहीं हुई। चौथे दिन अचानक उनके घर से दुर्गंध आने लगी। जिसके बाद पड़ोसियों ने बुजुर्ग दंपती के बेटे-बहू को सूचना दी। दंपती के परिजनों ने जब दीवार फांद कर गेट खोला तो दंपती के सड़ी हुई लाशें पड़ी थीं। इस मामले में घाटमपुर कोतवाल धनेश प्रसाद का कहना है कि दंपती के शवों का पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ जाहिर होगा। दंपती बेटे-बहू से अलग रहते थे और घर से बहुत ही कम बाहर निकलते थे। इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया कि उनकी मौत हो गई।

मनमानी वसूली पर लाइसेंस सस्पेंड

लखीमपुर खीरी. जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों से इलाज के लिए शासन द्वारा तय किए गए मानक से अधिक वसूली करने पर एक प्रइवेट अस्पताल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। मामला लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के शिखर नाम के एक निजी अस्पताल का है। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए शिखर अस्पताल को चयनित किया था। लेकिन इस अस्पताल में मरीजों से इलाज के एवज में जमकर अवैध वसूली की जा रही थी। इस अवैध वसूली की शिकायतें मरीजों ने प्रशासन से की तो प्रशासन ने डॉक्टरों की एक पांच सदस्य टीम बनाकर अस्पताल की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। जांच के दौरान टीम ने पाया कि अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों से मनमाने तरीके से अधिक पैसे की वसूली की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सीएमओ ने शिखर अस्पताल के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया।

मां का कुंडल चुराने वाले दोस्त की गला रेतकर हत्या

इटावा. जिले में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इटावा के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलकापुरी मोहल्ले के रहने वाले प्रतीक उर्फ गोरे ने अपने दोस्त सईद अहमद उर्फ गुड्डू की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ के दौरान प्रतीक ने बताया कि सईद ने उसकी मां के कुंडल चुरा लिए थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद उसने सईद से कुंडल लौटाने के लिए कहा, लेकिन उसने कुंडल नहीं लौटाए, जिसकी वजह से वह सईद से गुस्सा था। आरोपी ने कहा कि नौ मई को वह सईद से मिला। इसके बाद दोनों ने मिलकर नशा किया। पुलिस के अनुसार सईद को नशे का हैवी इंजेक्शन दिया गया था। जब सईद पूरी तरह नशे में हो गया तब प्रतीक ने उस पर चाकू से वार किया। प्रतीक ने उसका गला काट दिया और सिर में कील घुसा दी। जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या कर वह फरार हो गया। अगली सुबह पुलिस को सईद का शव मिला। मामले में छानबीन करने पर प्रतीक द्वारा हत्या करने की बात सामने आई।

ये भी पढ़ें:Quick Read: कोरोना संक्रमित कर्मियों को इलाज के लिए मिलेगी 30 दिन की स्पेशल कैजुअल लीव

ये भी पढ़ें:Quick Read: कोविड अस्पताल के प्रभारी सीएमएस पांच हजार में रेमडेसिविर बेचते पकड़े गए, पद से बर्खास्त