1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: फेसबुक पर दोस्ती फिर होटल में दुष्कर्म, पीड़िता के पिता को वीडियो भेजकर 10 लाख की मांग, गिरफ्तार

लखनऊ की तालकटोरा पुलिस ने नाका स्थित एक होटल में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2019 में मूल रूप से आगरा निवासी सनी ने फेसबुक के जरिए तालकटोरा में रहने वाली छात्रा से दोस्ती की। इसके बाद वह लखनऊ आया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 1 Dec 2021, 3:45 PM IST

Uttar Pradesh Top News

Uttar Pradesh Top News

फेसबुक पर दोस्ती फिर होटल में दुष्कर्म

लखनऊ. लखनऊ की तालकटोरा पुलिस ने नाका स्थित एक होटल में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2019 में मूल रूप से आगरा निवासी सनी ने फेसबुक के जरिए तालकटोरा में रहने वाली छात्रा से दोस्ती की। इसके बाद वह लखनऊ आया। यहां आकर छात्रा को मिलने के लिए बुलाया और उसे नाका स्थित एक होटल में ले गया। होटल में छात्रा को कॉफी में नशीला पेय मिलाकर पिलाया। इसके बाद उससे दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। छात्रा ने विरोध किया तो उसे धमकी दी और होटल में बुलाता रहा। उसने मना किया तो इस पर सनी ने अश्लील वीडियो छात्रा के पिता को भेज कर 10 लाख रुपये की मांग की।

सात दिसंबर को पीएम मोदी देंगे एम्स का तोहफा

गोरखपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 दिसंबर को गोरखपुर दौरे पर प्रदेशवासियों को विकास की एक बड़ी सौगात देंगे। पीएम मोदी गोरखपुर एम्स का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ एस्स में 300 बेड का हॉस्पिटल मरीजों की सेवा के लिए शुरू हो जाएगा। जनवरी महीने में 450 बेड और उसके बाद पूरी तरह से 750 बेड का अस्पताल संचालित होगा। इस अस्पताल के शुरू होने से पूर्वांचल के साथ पश्चिम बिहार और नेपाल के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा।
दिसंबर में एम्स के लोकार्पण के साथ ही देश के पिछड़े हुए इस हिस्से में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेगी।

तेज रफ्तार ट्रक ने कार चालक को रौंदा, मौत

वाराणसी. पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज में बुधवार को लंका थाना क्षेत्र के रविन्द्रपुरी निवासी रक्षित उपाध्याय अपने कुछ मित्रों के साथ चालक रामाकान्त वर्मा (45) को लेकर आजमगढ़ बारात में गए थे। भोर में करीब चार बजे वह हुकुलगंज स्थित चंद्रा रेसीडेंसी के सामने गाड़ी सड़क के किनारे लगाकर अपने मित्र ऋषभ कुमार को उतार रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार में धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में कार चालक रमाकांत वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

टॉफी का लालच देकर 7 साल की मासूम से दुष्कर्म

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर इलाके के मुडैना गांव में एक युवक ने स्कूली छात्रा को टॉफी का इटावा के एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने इस पर कहा कि बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में यह घटना हुई। एक 20 वर्षीय युवक ने सात वर्षीय बच्ची को टॉफी का लालच दिया और फिर उसे अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और मौके से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। दुर्ष्कम की शिकार बच्ची गंभीर हालत में डरी व सहमी अपने घर पहुंची और आपबीती परिवार वालों को बताई। परिजन आरोपी युवक के घर पर तलाश में पहुंचे लेकिन युवक मौके से भाग गया।

काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन योजना को हरी झंडी

प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन योजना को हरी झंडी दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि जब कानून में न्यासी बोर्ड का शुल्क तय करने और पूजा व्यवस्था का अधिकार है, तो वे सुगम दर्शन के लिए निर्णय ले सकते हैं। उनका यह निर्णय न्यायिक पुनर्विलोकन शक्ति में नहीं आता। यह आदेश न्यायमूर्ति मनोज मिश्र व न्यायमूर्ति समीर जैन की खंडपीठ ने गजेंद्र सिंह यादव की जनहित याचिका पर दिया है। इस योजना के तहत कुछ राशि के भुगतान के आधार पर वीआईपी दर्शन कराने की सुविधा देने की व्यवस्था है। सरकार ने कहा यह सुविधा शारीरिक या अन्य रूप से लाइन में खड़े होकर दर्शन करने में असमर्थ दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि न्यासी बोर्ड को फैसले लेने का अधिकार है। इसमें हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं है।

ये भी पढ़ें: Quick Read: चुनाव आयोग ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को किया निलंबित

ये भी पढ़ें: Quick Read: 12 नवंबर से शुरू हो रही यूपी पुलिस ऑनलाइन लिखित परीक्षा, 13 जिलों में होगी आयोजित

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश