7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Quick Read: वाराणसी में सात जनवरी तक लगेगा देशभर के व्यंजनों का मेला

बनारस में देशभर के पकवानों का मेला सजेगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से सात जनवरी तक ईट राइट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। फूड फेस्टिवल का आगाज बुधवार से हो चुका है। फूड फेस्टिवल की थीम ईट सेफ, ईट हल्दी, ईट सस्टेनेबल है। इसमें देश भर से मशहूर व्यंजन लगाए जाएंगे।

3 min read
Google source verification
Uttar Pradesh Top News

Uttar Pradesh Top News

वाराणसी में सात जनवरी तक लगेगा देशभर के व्यंजनों का मेला

वाराणसी. बनारस में देशभर के पकवानों का मेला सजेगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से सात जनवरी तक ईट राइट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। फूड फेस्टिवल का आगाज बुधवार से हो चुका है। फूड फेस्टिवल की थीम ईट सेफ, ईट हल्दी, ईट सस्टेनेबल है। इसमें देश भर से मशहूर व्यंजन लगाए जाएंगे। साथ ही बनारसी पकवानों के भी स्टॉल लगेंगे। इसी थीम पर रंगोली, चित्रकला, भाषण, नारा लेखन प्रतियोगिता भी होगी। फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पंजीकरण भी कराना होगा। यह पूरी तरह से निशुल्क है। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। पोषण युक्त आहार की जानकारी के लिए ईट हेल्दी स्टॉल लगाया जाएगा।इसमें कई राज्यों के खानपान का प्रतिनिधित्व होगा।

कुलपति के खिलाफ धरना देने वाले गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर निलंबित

गोरखपुर. दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ मीडिया और राजभवन में मोर्चा खोलने वाले हिंदी विभाग के प्रो. कमलेश गुप्ता ने विवि के प्रशासनिक भवन परिसर में मौजूद पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के सामने उन्होंने चार घंटे तक धरना दिया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया। कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव विश्वेश्वर प्रसाद ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें दो पूर्व कुलपति और एक कार्य परिषद सदस्य को शामिल करके बनी कमेटी प्रो. गुप्त पर लगे आरोपों की जांच करेगी। इसी के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सात प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिन्होंने धरने में प्रो. गुप्त का साथ दिया है।

यह भी पढ़ें: Quick Read: विकास दुबे के एक और मददगार गिरफ्तार

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने विजय दहिया को बनाया सहायक कोच

लखनऊ. भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को आईपीएल 2022 के लिए नई लखनऊ फ्रेंचाइजी ने सहायक कोच के रूप में चुना गया। विजय दहिया हरियाणा के रहने वाले हैं और यूपी टीम में मौजूदा कोच हैं। इससे पहले वह दो बार आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में काम किया है। सहायक कोच बनाए जाने पर विजय दहिया ने कहा, "लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ मुझे काम करने का मौका देने के लिए मैं खुश और आभारी हूं।" विजय दहिया भारत के लिए 2 टेस्ट मैच और 19 वनडे मैच खेल चुके हैं। दहिया की गिनती योग्य कोचों के रूप में होती है।

धर्म परिवर्तन से मना करने पर रचाई दूसरी शादी

अमेठी. यूपी के अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दक्खिन गांव की एक महिला ने पड़ोसी गांव के युवक पर कई गंभीर आरोप लगाए। महिला का आरोप है कि युवक पिछले आठ साल से उसे शादी करने का भरोसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। तहरीर थानाक्षेत्र के इमली गांव के आसिफ अहमद और कफील अहमद के खिलाफ दी गई है। पीड़ित का आरोप है कि आसिफ उसे शादी का झांसा देकर पिछले आठ साल से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया। युवती जब आसिफ पर शादी करने के लिए जोर देने लगी तब उसने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा। युवती ने जब धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया तबसे वो उससे दूरी बनाने लगा और दूसरी शादी कर ली। परेशान युवती ने जगदीशपुर थाने में थाना प्रभारी से शिकायत की। पुलिस ने युवती की तहरीर पर 17 दिसंबर को दोनों युवकों के खिलाफ 376, 504, 506 और 493 की धारा में एफआईआर दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: Quick Read: सफाई कर्मियों को फ्लैट देगा गोरखपुर नगर निगम

प्रियंका गांधी का आरोप, मेरे बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करा रही भाजपा सरकार

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फोन टैपिंग के आरोप के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा पर फोन टैपिंग का बड़ा आरोप लगाया है।कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अखिलेश यादव तो फोन टैपिंग की बात कर रहे हैं। मेरे तो बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कराया जा रहा है। भाजपा की सरकार तो विपक्षी दलों के खिलाफ दमन का रवैया अपना रही है। प्रियंका ने कहा कि आप लोग फोन टैपिंग की बात कर रहे हैं, भाजपा सरकार तो मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक करा रहे हैं। क्या उनके पास और कोई काम नहीं है।