14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Top Ten News: प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर बदला रूट, मंगलवार से सभी वाहन बदले मार्ग पर चलेंगे

प्रयागराज और लखनऊ के बीच हर तरह के वाहन मंगलवार से बदले मार्ग पर चलेंगे। रायबरेली में सई नदी पर पुल की मरम्मत के लिए सभी तरह के वाहनों का मार्ग बदला गया है। परिवहन निगम की बसें भी बदले रूट से चलेंगी।

5 min read
Google source verification
UP Top Ten News: प्रयागराज-लखनऊ मार्ग बदला रूट, मंगलवार से सभी वाहन बदले मार्ग पर चलेंगे

UP Top Ten News: प्रयागराज-लखनऊ मार्ग बदला रूट, मंगलवार से सभी वाहन बदले मार्ग पर चलेंगे

प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर मंगलवार से सभी वाहन बदले मार्ग पर चलेंगे

लखनऊ. प्रयागराज और लखनऊ के बीच हर तरह के वाहन मंगलवार से बदले मार्ग पर चलेंगे। रायबरेली में सई नदी पर पुल की मरम्मत के लिए सभी तरह के वाहनों का मार्ग बदला गया है। परिवहन निगम की बसें भी बदले रूट से चलेंगी। इस संबंध में पुल के मरम्मत को लेकर प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग बंद करने के लिए रायबरेली के जिलाधिकारी ने पत्र जारी किया है। जिलाधिकारी का पत्र मिलने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर चलने वाली बसों का रूट बदलने की घोषणा की है। रायबरेली के लोगों की सुविधा के लिए सड़क परिवहन निगम रायबरेली, परसेदपुर और सलोन होकर बसें चलाएगा। प्रयागराज-लखनऊ रूट पर बसों से आवागमन करने वालों के लिए यह रूट लगभग 32 किमी लंबा होगा।

रोजगार सेविका पर लगा आवास दिलाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

कन्नौज. जिले में गोधनी पंचायत के नेकपुर खत्री गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम हुई अवैध वसूली का मामला थमने का नाम नहीं रहा। पीड़ितों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन सड़क पर उतर आई है। पीड़ित कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर रोजगार सेविका पर कार्रवाई की मांग कर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि रोजगार सेविका ने आवास दिलाने के नाम पर पांच-पांच हजार रुपए ले लिए हैं, लेकिन आवास अपात्रों को दे दिए गए है। पीड़ितों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है, वहीं भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने न्याय न मिलने पर अनिश्चित कालीन धरना देने की चेतावनी दी है।

एक तरफा प्यार में महिला सिपाही ने ली कांस्टेबल की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या. जिले में एक तरफा प्यार के चलते साथी महिला कर्मी ने ही अपनी दो बहनों और सहयोगियों के साथ मिलकर साजिश रची। कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया। दरअसल, 2019 बैच के सिपाही योगेश चौहान और इसी बैच की पुलिसकर्मी मंदाकिनी की पहली पोस्टिंग अयोध्या के थाना राम जन्मभूमि में हुई थी। दोनों में जान-पहचान भी थी। सात अक्टूबर को दोनों अवकाश लेकर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए, लेकिन आठ अक्टूबर को योगेश चौहान का शव बरामद हुआ। इटावा जिले के लवेदी थाना क्षेत्र में सुनसान जगह पर अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। छानबीन के बाद से ही शक की सुई बार-बार महिला सिपाही की तरफ इशारा कर रही थी। पुलिस ने जांच की महिला कांस्टेबल के ही मास्टरमाइंड होने की बात सामने आई। इस काम में उसकी दो बहनों ने उसका साथ दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

गंभीर मरीजों को बचाएगा मोबाइल वेंटिलेटर

वाराणसी. बीएचयू के कोरोना वार्ड में गंभीर मरीजों को बचाने के लिए मोबाइल वेंटिलेटर का सहारा लिया जाएगा। ऐसे 10 वेंटिलेटर मंगा लिए गए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बीएचयू को लेवल-3 अस्पताल बनाया गया है। यहां गंभीर मरीजों को जरूरत के हिसाब से जब शिफ्ट किया जाता है तो वेंटिलेटर से हटाना पड़ता है। इस दौरान काफी जोखिम रहता है। इस परेशानी को देखते हुए प्रबंधन ने वार्ड में 10 मोबाइल वेंटिलेटर मंगाए है। इसमें दो वेंटीलेटर को इंस्टॉल कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में जहां भी मरीज को शिफ्ट जाएगा, उसके साथ मोबाइल वेंटिलेटर लगा रहेगा। बीएचयू के कोविड नोडल ऑफिसर डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए नई-नई व्यवस्था की जा रही है।

10 दिन में बनेंगे 16725 प्रधानमंत्री आवास

गोरखपुर. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वंचित लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 16725 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 10 दिनों के भीतर आवास निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवास स्वीकृति की प्रक्रिया में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी या गैर सरकारी किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अगर कोई शिकायत मिली तो जांच करायी जाएगी। शिकायत सही मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

बोलेरो की टक्कर से मासूम की मौत, मां हुई घायल

चित्रकूट. झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा थानाक्षेत्र के लालापुर गांव स्थित प्राचीन वाल्मीकि आश्रम के पास बोलेरो ने एक महिला व उसके मासूम बेटे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और साथ में मौजूद भतीजी बाल बाल बच गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मासूम की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के अगरहुडा गांव के गिरधारापुरवा निवासी निशा देवी (25) अपने दो वर्षीय पुत्र सुधीर व भतीजी अंजू (6) के साथ वाल्मीकि आश्रम स्थित देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रही थी। आश्रम पहुंचने से पहले ही प्रयागराज की ओर से आ रही एक बोलेरो ने निशा व उसके बेटे सुधीर को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें मासूम सुधीर व उसकी मां निशा घायल हो गईं और भतीजी अंजू बाल-बाल बच गई। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया।

विवाहिता से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी

कानपुर. कानपुर बर्रा इलाके में एक दबंग युवक ने महिला को कमरे में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया।पीड़ित दंपति ने मामले की शिकायत बर्रा थाना पुलिस से की। किसान नगर निवासी कार चालक पत्नी के साथ बर्रा में किराए के मकान में रहता है। ड्राइवर की पत्नी ने आरोप लगाया कि पड़ोस में किराए पर रहने वाले दीपक सिंह ने दस दिन पहले उससे खाने के लिए सब्जी मांगी। जब वह सब्जी देने के लिए उसे कमरे में पहुंची तो युवक ने उसे बदनियती से दबोच लिया। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और मौका पाकर युवक ने उसके साथ की गई हरकतों का वीडियो बना लिया। आरोपी का नाम दीपक है। पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस में शिकायत की है। दंपत्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दीपक की तलाश शुरू कर दी है।

बुआ-भतीजे ने आपस में की शादी

कानपुर. कानपुर की रहने वाली एक युवती का रिश्ते में भतीजा लगने वाले युवक से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रेमी रौनापार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों में अक्सर ही फोन पर बातचीत होती रहती थी। कुछ दिनों पूर्व युवक युवती के घर कानपुर पहुंचा और उसे लेकर फरार हो गया।
युवती के गायब होने पर परिजनों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन की। बाद में पता चला कि वह रौनापार थाना क्षेत्र में है। जिस घर में वह है, वह भी युवती के परिजनों के रिश्ते में ही हैं। इस सूचना पर युवती की मां, दादी व भाई तीन दिन पूर्व रौनापार थाने पर पहुंचे और पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने युवती को थाने पर बुलाया तो वह प्रेमी के साथ ही रहने की बात पर अड़ गई। तीन दिनों तक थाने में कई बार पंचायत हुई। आखिरकार युवती के दबाव में आकर दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। कालिका मंदिर में पुलिस व दोनों परिवारों के साथ ही गण्यमान्य लोगों की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी कराई गई।

लखनऊ आनंद विहार और चंडीगढ़ पूजा स्पेशल ट्रेन 24 से

लखनऊ. रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ से आनन्द विहार के बीच 22 अक्तूबर से पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। लखनऊ से यह ट्रेन 22 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच हर गुरुवार, शनिवार व सोमवार आनन्द विहार पहुंचेगी। वहीं 21 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर बुधवार, शुक्रवार व रविवार को आनन्द विहार से रात 8:20 बजे चलकर अगले दिन तड़के 4:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। गोरखपुर चंडीगढ़ वाया लखनऊ ट्रेन 24 से लखनऊ। रेलवे प्रशासन गोरखपुर से चंडीगढ़ वाया लखनऊ 24 अक्तूबर से स्पेशल ट्रेल चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन 23 अक्तूबर की रात गोरखपुर से 10:10 बजे रवाना होकर 24 अक्तूबर को तड़के 3:10 बजे लखनऊ और दोपहर 2:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं 22 अक्तूबर की रात 11:20 बजे चंढीगढ़ से चलकर अगले दिन सुबह 10:55 बजे लखनऊ और शाम चार बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

यूपी मंत्री ने लड़कियों के लिए कहा- सभी चाकू रखें और जरूरत पड़े तो कर दें वार

ललितपुर. सोमवार को ललितपुर में मिशन शक्ति के अंतर्गत स्थानीय पुलिस लाइन में आयोजित एक समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान सार्वजनिक मंच से उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नारी सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। कई टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से वह अपनी सुरक्षा के संबंध में शासन प्रशासन तक अपनी बात पहुंचा सकती हैं एवं समय पर उन्हें सहायता भी मुहैया हो सकती है। इसके साथ ही लड़कियों व महिलाओं को अपने पास एक चाकू रखना चाहिए। जरूरत पड़ने पर निकाल कर उससे सामने वाले पर वार कर देना चाहिए। बाकी भगवान सब ठीक कर देंगे।

ये भी पढ़ें:राम मंदिर निर्माण तक काशी-मथुरा पर बात नहीं करेगा विश्व हिंदू परिषद, 4 लाख गांवों में राम उत्सव का आयोजन