17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात भर खोजने पर नहीं मिला दुल्हन का घर, वापस लौटे बराती

युवक की दूसरी शादी का सपना उस समय चकनाचूर हो गया जब बरात लेकर कन्‍या के घर पहुंचने पर कन्या का घर ही नहीं मिला। इसके बाद आक्रोशित बरातियों ने शादी की अगुवाई करने वाली महिला को बंधक बना लिया। युवक के पक्ष के लोगोंं ने महिला को बंधक बनाया तो पूरा मामला उजागर हुआ।

6 min read
Google source verification
रात भर खोजने पर नहीं मिला दुल्हन का घर, वापस लौटे बराती

रात भर खोजने पर नहीं मिला दुल्हन का घर, वापस लौटे बराती

रात भर खोजने पर नहीं मिला दुल्हन का घर, वापस लौटे बराती

वाराणसी. जिले के युवक की दूसरी शादी का सपना उस समय चकनाचूर हो गया जब बरात लेकर कन्‍या के घर पहुंचने पर कन्या का घर ही नहीं मिला। इसके बाद आक्रोशित बरातियों ने शादी की अगुवाई करने वाली महिला को बंधक बना लिया। युवक के पक्ष के लोगोंं ने महिला को बंधक बनाया तो पूरा मामला उजागर हुआ। पीड़ित पक्ष के अनुसार तय स्‍थान पर बाजा और आतिशबाजी के लिए लोगों का इंतजार किया, नहीं मिलने पर कन्‍या के घर की पूछताछ शुरू की लेकिन लोगों ने अनभिज्ञता जताई तो बरातियों के कान खड़े हो गए। रात भर संबंधित क्षेत्र में बराती दुल्‍हन का घर खोज खोजकर हार गए लेकिन घर और मंडप का कहीं दूर दूर तक पता नहीं था। थक हार कर दूल्‍‍‍‍हा और बराती रात में ही अपने घर वापस आ गए। दूल्‍हे के अनुसार लड़की दूसरे स्‍थान पर कन्‍या पक्ष ने दिखाई थी लिहाजा घर की जानकारी नहीं हो सकी।

मोबाइल एप से वितरित होगा उर्वरक, किसानों को मैसेज से जारी होगी रसीद

वाराणसी. ई पास मशीन के खराब होनेे का सहकारी केंद्र के सचिव अब बहाना नहीं बना सकेंगे। इन समस्याओं से सहकारी केंद्र के सचिवों, एग्री जंक्शन व इफको के कर्मचारियों संग किसानों को भी निजात मिल रही है। डीबीटी मोबाइल एप के माध्यम से किसानों को आसानी से उर्वरक वितरण कर सकेंगे। किसानों को एक बार में अधिकतम 20 बोरी खाद का वितरण द्वारा किया जाएगा। सरकार ने विगत वर्षो से उनुदानित उर्वरक का वितरण पास ई पास मशीन के माध्यम से करना अनिवार्य कर दिया है। नई पद्धति में सचिव अब मोबाइल में एप को डाउनलोड करके उर्वरक का वितरण आसानी से कर सकेंगे। हालांकि इस पद्धति में किसानों को बिल नहीं मिलेगा लेकिन मैसेज उनके मोबाइल पर पहुंचेगा।

रेल कर्मियों को राहत, राष्ट्रीय अवकाश के ड्यूटी करने पर मिलेगा भत्ता

गोरखपुर. रेलवे कर्मचारियों को विश्राम के दिन राष्ट्रीय अवकाश पड़ने पर या किसी भी दिन राष्ट्रीय अवकाश पड़ने पर कार्य करने पर राष्ट्रीय अवकाश भत्ता मिलेगा। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआइआरएफ) की पहल पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश भत्ता देने का दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। गोरखपुर के इज्जतनगर मंडल में राष्ट्रीय अवकाश भत्ता देने की शुरुआत हो गई है। दरअसल, रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश के बाद भी राष्ट्रीय अवकाश के दिन या विश्राम के दिन राष्ट्रीय अवकाश पड़ने पर पूरी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश भत्ता बंद हो गया था। इसको लेकर कर्मचारियों में आक्रोश था। कर्मचारियों के इस मुददे को एआइआरएफ ने रेलवे प्रशासन और बोर्ड के समक्ष रखा था जिसके बाद रेल कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश भत्ता देने का निर्णय लिया है।

बरातियों पर उपद्रिवयों ने बोला धावा, चले लाठी और डंडे

गोरखपुर. गोरखपुर के रामगढ़ाताल के चिलमापुर में रविवार की रात कौड़ीराम से आई बरात पर उपद्रवियों ने धावा बोल दिया। गाडि़यों में तोड़फोड़ करने के बाद कई दूल्‍हे के चचेरे भाई समेत कई बारातियों को पीट दिया। घटना के बाद भगदड़ मच गई।कौड़ीराम के बलुआ निवासी सत्‍येंद्र दूबे के बेटे अरुण की बरात रामगढ़ताल के चिलमापुर स्थिति गैंड मैरिज हाल जा रही थी। मैरिज हाल से 500 मीटर पहले दूल्‍हे के चचेरे भाई शिवम दूबे से स्‍थानीय युवकों का विवाद हो गया। कहासुनी होने पर स्‍थानीय युवकों ने शिवम को पीट दिया। शोर मचाने पर पहुंचे बारातियों ने बीच- बचाव का प्रयास किया तो युवकों ने मोहल्‍ले के लोगों को बुला लिया। आरोप है कि लाठी, डंडा व फरसा के साथ पहुंचे लोगों ने बारातियों को दौड़ा लिया। लड़की के पिता डाक्‍टर रामफल त्रिपाठी के सूचना देने पर पुलिस पहुंची। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि तोड़फोड़ व पथराव करने वालों को तलाशा जा रहा है।

नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी

लखनऊ. नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने एक युवक से 18 लाख 35 हजार रुपये हड़प लिए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए। कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी निवासी आनंद सि‍ंह के मुताबिक वह निजी कंपनी में काम करते हैं। सेक्टर सी जानकीपुरम में कुछ साल पहले उनकी मुलाकात अमित सि‍ंह से हुई थी। आरोप है कि अमित ने आनंद को बिजली विभाग में नौकरी दिलवाने की बात कही। इसके बदले उसने आनंद से वर्ष 2015 में 20 लाख 35 हजार रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद जब आनंद को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने अमित को फोन कर रुपये वापस मांगे। इस पर अमित टालमटोल करने लगा और पीड़ित का फोन उठाना भी बंद कर दिया। आनंद का आरोप है कि अमित ने कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए हैं। वह लोगों को झांसा देकर उनकी रकम वापस नहीं कर रहा है।

ससुराल आए युवक की धारदार हथियार से हत्या

कानपुर. कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के गजना गांव में कन्नौज जनपदीय सीमा पर ससुराल आए 35 वर्षीय विवाहित युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में मृतक के पिता ने साले, ससुर और साढ़ू के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूछताछ में कन्नौज निवासी रामकिशोर ने बताया कि उसके पुत्र अनुराग कटियार (35) का विवाह वर्ष 2011 में गजना गांव निवासी शिक्षामित्र कंचन पुत्री योगेंद्र से हुआ था। दो पुत्रियां होने के बाद बहू कंचन का पुत्र से विवाद हो गया, जिस कारण कंचन वर्ष 2018 से वह अपनी दो पुत्रियों संग कन्नौज के कटियार मोहल्ला में अलग रह रही थी। आरोप है कि 12 दिसंबर को कंचन के भाई गिरधर घर पर आया और अनुराग को रात करीब 8:45 बजे अपने साथ बहन से समझौता कराने की बात कहकर ले गया। समझौता न होने पर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसका शव झाड़ियों में फेंककर मौके से भाग गए। सुबह ग्रामीणों को खून से लथपथ शव पड़ा दिखने पर हत्या की जानकारी हो सकी।

बाइक न मिलने पर पत्नी को घर से निकाला, पत्नी ने गोरखनाथ मंदिर में लगाई गुहार

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने से नाराज पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। जिले के कैंपियरगंज इलाके की रीना देवी का कहना है कि उनकी शादी इलाके के ही एक गांव में 15 मई 2019 को हुई थी। आरोप है कि शादी के 10 दिन बाद पति मोटरसाइकिल की मांग करने लगा। पिता ने जब असमर्थता जाहिर की तो उसे घर से निकाल दिया गया। वह मायके आ गई। रिश्तेदारों के दबाव में एक बार वह फिर विदा होकर ससुराल आई। फिर से बाइक की मांग की जाने लगी। विरोध करने पर पति ने हंसिया से वार कर उसे घायल कर दिया। मामला महिला थाने में पहुंचा और वहीं सुलह समझौता हुआ। बाद में पति ने एक दिन फिर उस पर हमला कर दिया। पड़ोसियों ने मायके में सूचना दी। उसके पिता व भाई आए और उसे लेकर थाने गए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ससुराल पक्ष से मिली है। दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ट्रैक्टर - ट्राली पलटने से एक की मौत, पांच घायल

बलरामपुर. देहात कोतवाली के तेंदुआ गांव के पास बरही संस्कार में समय माता मंदिर जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। दुर्घटना में रछौड़ा गांव निवासी मनीराम मौर्य की मौत हो गई। रछौड़ा निवासी रामकृपाल शुक्ल, श्रावस्ती के भिनगा थाना स्थित मोहरनिया गांव की अर्चना शुक्ला, महराजगंज तराई के साहनगर गांव निवासिनी यशोदा शुक्ला, भुजईडीह निवासिनी पूनम देवी व हरैया के पंडितपुरवा की नीलम पांडेय घायल हो गई। घायलों का उपचार जिला मेमोरियल अस्पताल में किया गया। दरअसल, रामकृपाल शुक्ल के पुत्र अरविद के बेटे का बरही संस्कार था। परिवारजन व रिश्तेदार ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठकर श्रावस्ती सीमा के निकट ओड़ाझार स्थित समय माता मंदिर जा रहे थे। तेंदुआ गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जाकर पलट गई। ट्राली में सवार गांव के ही मनीराम वर्मा समेत अन्य रिश्तेदार घायल हो गए।

सुलतानपुर को 24628 और बाराबंकी को 10127 पीएम आवास का लक्ष्य

बाराबंकी. 2022 तक छत विहीन, कच्चे घर, झोपड़पट्टी, दस हजार से कम आय वाले परिवारों को पीएम आवास के तहत पक्के घर मुहैया कराए जाएंगे। शासन से पीएम आवास का लक्ष्य आवंटित हो चुका है। अयोध्या मंडल के पांच जिलों में सुलतानपुर को सबसे अधिक और बाराबंकी को कम लक्ष्य मिला है। यूपी के 44 जिलों को पीएम आवास का लक्ष्य पांच लाख 52 हजार दिया गया है। इसमें अयोध्या मंडल के बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी, अयोध्या और अंबेडकरनगर में 77 हजार 114 पीएम आवास बनेंगे। डिप्टी कमिश्नर पीएम आवास अखिलेश कुमार के अनुसार, आवास प्लस पर फीड लाभार्थियों को आवास देने की पहल कर दी गई है। 2022 तक सभी गरीबों को छत मिल जाएगी।

कर्नल ने कियाया दोस्त की पत्नी से रेप

कानपुर. विभुति खंड गोमती नगर लखनऊ निवासी दोस्त द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक कर्नल नीरज गहलोत उनके पुराने मित्र है। वह यहां पर सीओडी ऑफिसर्स मेस में रहते हैं। 10 दिसम्बर को उसने मित्र को परिवार सहित पर डिनर पर बुलाया था। दोस्त अपनी रशियन मूल की पत्नी के साथ रात करीब 9 बजे सरकारी बंगले पर पहुंचे थे। वहां पर अंदर जाने के बाद वह लोग ड्राइंग रूम में बैठे। उस दौरान कर्नल ने दोस्त को ड्रिंक दी। ड्रिंक पीने के बाद वह तुरंत बेहोश हो गए। आरोप है कि इस सिचुएशन का फायदा उठाते हुए कर्नल मित्र की पत्नी को घसीटते हुए कमरे में ले गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। कर्नल ने पीड़िता को इतनी जोर का थप्पड़ मारा कि वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसका रेप किया।