17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रितु खंडूरी भूषण ने E-Vidhan के बारे में सतीश महाना से की चर्चा

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने E-Vidhan के बारे में सतीश महाना से की चर्चा

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

May 09, 2022

रितु खंडूरी भूषण  ने E-Vidhan के बारे में सतीश महाना से की चर्चा

रितु खंडूरी भूषण ने E-Vidhan के बारे में सतीश महाना से की चर्चा

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से उनके कार्यालय कक्ष विधान भवन में पुष्पगुच्छ व मोमेंटो भेंट कर शिष्टाचार भेंट की I विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी रितु खंडूरी भूषण का पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र व मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया I

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष महाना ने उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण को उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित सभा मंडप को दिखाते हुए सदस्यों की संख्या व e-vidhan के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे एवं उत्तराखंड उत्तर प्रदेश विधानसभा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे I

e-vidhan की चर्चा

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद डिजिटल इंडिया का प्रोग्राम बहुत ही तेजी के साथ शुरू हुआ जिसके अंतरगर्त विधानसभा में सभी मंत्रियो को टैब दिए गए साथ ही विधनसभा के सत्र की शुरुआत डिजिटल प्रोग्राम के तहत किया गया।


ई-विधान डिजिटल इंडिया प्रोग्राम (डीआईपी) के तहत एक मिशन मोड प्रोजेक्ट (एमएमपी) है। संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ई-विधान एमएमपी के लिए नोडल विभाग है। ई-विधान को सभी राज्यों,केंद्र शासित प्रदेशों के विधायी स्थानों पर लागू किया जाना है।

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना से उनके कार्यालय कक्ष विधान भवन में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही केशव मौर्य ने भी पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर महाना का स्वागत किया। सतीश महाना ने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य को उ.प्र.विधान भवन स्थित सभा मंडप को दिखाते हुए सदस्यों की संख्या एवं ई-विधान के बारे में भी चर्चा की।