22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस में वैकेंसी, जानिएं महिलाओं के लिए हैं कितने पद; नया अपडेट पढ़ें

UP Police Recruitment 2023: अगले दो महीनों में नाग‌रिक पुलिस, PAC, अग्निशमन सेवाएं, उत्तर प्रदेश सुरक्षा बल में भर्तियों के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रमर सहित करीब 80 हजार पदों पर भर्तियां होंगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Dec 20, 2023

women_constable.jpg

उप्र पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड 50 हजार 224 सिपाहियों की भर्ती करने वाला है। इसमे से करीब 123 हजार महिलाएं शामिल हैं। पीएसी की तीन महिला वाहिनियों में एक में भर्ती की अनुमति भी शासन ने दे दी है। इसके लिए 761 महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। अगले दो महीने के अंदर नागरिक पुलिस, पीएसी, अग्निशमन सेवाएं और उप्र‌ विशेष सुरक्षा बल में भर्तियों के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर सहित 80 हजार पदों पर भर्ती होगी।

20% महिलाओं की होनी है भर्ती
PAC के अलावा बाकी शाखाओं में नियमों के अनुसार 20% महिलाओं की भर्ती होनी है। साल 2017 में प्रदेश पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या करीब 10 हजार थी, जो बीते सात सालों में बढ़कर 40 हजार हो चुकी है। जल्द होने वाली भर्तियों के बाद यह संख्या 50 हजार से अधिक हो जाएगी।


आवेदन करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा
सिपाही भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने के बााद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए करीब 15 दिन का समय दिया जाएगा। आवेदनों का परीक्षण होगा, जिसके बाद लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी। पहले ये भर्तियां 52 हजार 699 पदों पर होनी थी, लेकिन डीजीपी मुख्यालय पर भेजे गए कुछ अन्य प्रस्तावों को शामिल के बाद इनकी संख्या बढ़कर 60 हजार 244 हो गई है।


1906 अन्य पदों पर होगी सीधी भर्ती
दिसंबर के अंत तक तीन अन्य संवर्गों में भी भर्तियों की विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी है। इसमें प्रदेश पुलिस में गोपनीय, लेखा, लिपिक संवर्ग के 921 पदों के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 और कंप्यूटर प्रोग्राम के 55 पदों पर भी भर्तियों के ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।


जनवरी में पीएसी में होगी भर्ती
पीएसी में 10 हजार से अधिक पदों पर सिपाहियों की भर्ती की जनवररी में शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने रविवार को पीएसी के स्‍थापना दिवस पर 10 हजार 584 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की थी। भर्ती बोर्ड ने लगभग इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है।


60 हजार 244 पदों पर होगी सीधी भर्ती प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड रेणुका मिश्रा ने बताया किमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुपालन में एक सप्ताह के भीतर सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विज्ञप्ति जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। साथ ही कुछ अन्य संवर्गों में भी भर्ती की जाएगी।