15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वरुण गांधी ने फिर उठाया ऐसा सवाल जो बीजेपी सांसद नहीं पचा पाएंगे

सुल्तानपुर सांसद वरुण गांधी अक्सर आर्थिक असमानता, गरीब व किसानों के मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं।
2 min read
Google source verification
gg

लखनऊ. सुल्तानपुर सांसद वरुण गांधी अक्सर आर्थिक असमानता, गरीब व किसानों के मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। इन दिनों वह सांसदों के बढ़ते वेतन का मुद्दा जोर-शोर से उठा रहे हैं। वरुण गांधी ने सांसदों की वेतन वृद्धि की जानकारी दी है. भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि सांसदों के वेतन में पिछले छह साल में चार गुना इजाफा हुआ है जबकि पहले की तुलना में संसद की कार्यवाही की अवधि घट गई है। पिछले साल दिसंबर माह में लखनऊ में भी वरुण ने ये मुद्दा उठाया था। वरुण ने सवाल किया कि क्या कोई आदमी अपने मन से अपनी तनख्वाह बढ़ा सकता है या खुद ही इसे तय कर सकता है, अगर नहीं तो सांसद और विधायक अपनी तनख्वाह कैसे तय कर सकते हैं?

बाकी बीजेपी सांसदों ने बोलने से किया इंकार

जब इस मामले में यूपी के दूसरे बीजेपी सांसदों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने अपना स्टैंड क्लियर नहीं किया। वरुण ने बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सांसदों की तनख्वाह पिछले छह साल में चार गुना तक बढ़ी है। वरुण ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि नेताओं की पत्नियों, बेटियों, बहनों को संसद में लाने की बजाय सामान्य महिलाओं, चिकित्सकों, गरीब महिलाओं, अध्यापकों और वकीलों को आगे बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

इससे पहले देश में किसानों की समस्या और उनके खुदकुशी के मामलों का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद वरुण गांधी ने लोकसभा में मांग की थी कि देश के इस तरह के हालात में सांसदों को स्वयं का वेतन बढ़ाने का अधिकार नहीं होना चाहिए और इसके लिए ब्रिटेन की संसद की तर्ज पर एक बाहरी निकाय बनाया जाना चाहिए, जिसमें सांसदों का हस्तक्षेप नहीं हो।

सुब्रमण्यम स्वामी की सीएम योगी को सलाह, यूपी में वरुण गांधी की लें मदद

बीते दिनों बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुल्तानपुर सांसद वरुण गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को सलाह दी है कि उन्हें 2019 चुनाव में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए वरुण गांधी को यूपी का दौरा करने की अपील करनी चाहिए। उनके मुताबिक बीजेपी को वरुण गांधी की सख्त जरूरत है। योगी को वरुण को यूपी में प्रचार के लिए भेजकर 2019 की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग