
सुल्तानपुर. सांसद वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्र में एक मात्र दूरदर्शन रिले केंद्र 14 मार्च से बंद हो जाएंगे। केन्द्र सरकार के प्रसारण मंत्रालय की गाज इस रिले केन्द्र पर गिरना तय है। वैसे तो प्रसार भारती के इस फैसले की चपेट में फैजाबाद का रुदौली केन्द्र भी आ गया है। केन्द्र सरकार के इस फैसले के कई निहतार्थ निकाले जा रहे हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वरगीय राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को दूरदर्शन कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के उत्तरी भाग में दूरदर्शन रिले केंद्र का उद्घाटन वर्ष 1986 में किया था। तब स्व राजीव गांधी सुल्तानपुर जिले की अमेठी संसदीय क्षेत्र से सांसद थे और देश के प्रधानमंत्री थे।
कई जिलों के रिले केंद्र भी आए चपेट में
केंद्र सरकार के प्रसार भारती के इस फरमान से फैजाबाद का रुदौली केंद्र और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में स्थित गौरीगंज व जगदीशपुर रिले केंद्र भी चपेटे में आ गए हैं। अब ये रिले केन्द्र बन्द होने की कगार पर खड़े हैं।
गांधी बंधुओँ के खिलाफ उठाया गया कदम
गौरतलब है कि दूरदर्शन केंद्र के इन रिले केंद्रों के खुल जाने से जिला मुख्यालय से 20 से 25 किमी की दूरी वाले गावों के लोग दूरदर्शन के कार्यक्रमों का आनन्द उठा रहे थे। भले ही डिश डी टी एच का चलन बढा है, लेकिन अब भी हजारों परिवार ऐसे हैं, जिनके मनोरंजन का साधन सिर्फ दूरदर्शन है। जानकारों का कहना है कि केंद्र सरकार का यह कदम गाँधी बन्धुओं, राहुल गांधी और वरुण गांधी के खिलाफ उठाया गया है।
12 मार्च को बंद होंगे रिले केंद्र
प्रसार भारती ने यहाँ तैनात कर्मचारियों से 3 विकल्प मांगे हैं और नोटिस जारी कर दी है। पहले प्रसार भारती ने इन रिले केंद्रों को 12 फरवरी से बंद करने का फैसला लिया था, लेकिन कुछ कारणों से एक माह की मोहलत देते हुए अब इसे 12 मार्च को बंद करने का निर्णय लिया है ।
दूरदर्शन रिले केंद्र में तैनात सहायक इंजीनियर आर एन वर्मा कहते हैं, यह सच है कि 12 मार्च से यह केंद्र बन्द हो जाएगा। यहाँ 6 कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें 3 इंजीनियर और 3 सहायक हैं।
Published on:
22 Feb 2018 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
