26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या ही नहीं यूपी के इन शहरों में भी उठी शराब और मीट बैन करने की मांग

इस जिले में मीट व शराब बैन के लिए राज्य सरकार विधि विभाग से ले रही परामर्श....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 13 Nov 2018, 7:57 AM IST

meat and liquor ban

अयोध्या ही नहीं यूपी के इन शहरों में भी उठी शराब और मीट बैन करने की मांग

लखनऊ. फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने के बाद अब योगी सरकार रामनगरी में शराब और मीट पर प्रतिबन्ध लगाने की तैयारी में है। राज्य सरकार इसके लिये विधि विभाग से फैसले पर विचार करने की मांग की है। भले ही अयोध्या में अभी मीट बैन की तैयारी चल रही हो, लेकिन विश्व हिंदू परिषद ने सीएम योगी आदित्यनाथ से चित्रकूट और वाराणसी में भी मीट और शराब बैन करने की मांग की है।

अयोध्या शहर में पहले से ही शराब और मीट पर प्रतिबंध था, लेकिन साधु-संत अब पूरे अयोध्या जिले में इस प्रतिबंध को लागू करने की मांग कर रहे हैं। संतों का कहना है कि जिले में शराब और मीट की बिक्री भगवान राम का अपमान है। राम जन्मभूमि के पुजारी स्वामी सत्येंद्र दास के नेतृत्व में संतों ने यह मांग रखी है। संतों के मुताबिक, मीट और शराब के सेवन से हिंसा को बढ़ावा मिलता है, जो कि राम की नगरी में ठीक नहीं है। अयोध्या के संतों की मांग के बाद सरकार ने इस मांग को लेकर विधि विभाग से फैसले पर विचार करने की मांग की है।

विहिप की मांग- वाराणसी और चित्रकूट में भी हो मीट बैन
संतों की मांग को विश्व हिंदू परिषद का समर्थन मिला है। विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा है कि वह इस फैसले का स्वागत करते हैं। मीट और शराब की बिक्री पर प्रतिबन्ध एक अच्छी योजना है। अयोध्या एक धार्मिक नगरी है और धार्मिक नगरी में शराब व मीट की बिक्री से संत परेशान हैं। उन्होंने शराब और कबाब पर यह बैन न सिर्फ अयोध्या में बल्कि वाराणसी और चित्रकूट जैसी धार्मिक नगरी में भी होना चाहिए। हालांकि, इससे पहले जून 2018 में योगी सरकार मथुरा के गोकुल, गोवर्धन, बलदेव, नन्दगांव और राधा कुंड में शराब पर बैन लगा चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग