7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विकास दुबे के भाई ने पुलिस को दिया चकमा, कोर्ट से हुआ फरार

कानपुर के चर्चित बिकरू कांड (Bikru Kand) में मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) का भाई दीप प्रकाश दुबे (Deep Prakash Dubey) शनिवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Dec 19, 2020

Vikas Dubey News: विकास के रुपयों से कारोबार कर रहे एक दर्जन कारोबारी अंडरग्राउंड, होटल से लेकर अस्पताल में लगे हैं करोड़ों

Vikas Dubey News: विकास के रुपयों से कारोबार कर रहे एक दर्जन कारोबारी अंडरग्राउंड, होटल से लेकर अस्पताल में लगे हैं करोड़ों

लखनऊ. कानपुर के चर्चित बिकरू कांड (Bikru Kand) में मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) का भाई दीप प्रकाश दुबे (Deep Prakash Dubey) शनिवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वह आज कोर्ट में सरेंडर करने वाला था, लेकिन एक बार फिर वह पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब रहा। पुुलिस ने उसपर 50000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।

ये भी पढ़ें- इन दस नवनियुक्त राज्यसभा सदस्यों को हाईकोर्ट का नोटिस, यह है मामला

कल ही संपत्ति हुई थी कुर्क-

कल शुक्रवार को ही कृष्णानगर स्थित प्रकाश की संपत्ति को लखनऊ पुलिस ने कुर्क किया था। इस कार्रवाई के दौरान तमाम आलाधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि लखनऊ के कृष्णानगर में पुलिस शुक्रवार को अधिकारियों के साथ दीप प्रकाश दुबे के मकान की कुर्की करने पहुंची थी। कृष्णानगर पुलिस स्टेशन में बीती 5 जुलाई को प्रकाश पर कार हड़पने व फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। यहीं नहीं कुछ साल पहले दीप प्रकाश की लाइसेंसी बंदूक के साथ गैंगस्टर विकास दुबे पकड़ा गया था, जिसके बाद से ही दीप प्रकाश फरार चल रहा था। लखनऊ पुलिस ने उस पर 50 हज़ार का इनाम भी घोषित कर रखा है। कई बार नोटिस देने के बाद भी दीप प्रकाश हाजिर नहीं हुआ, तो पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की।