10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lucknow Murder News: मंत्री कौशल के घर में शराब पार्टी के बाद खेला गया था जुआ, जानें कैसे 15 हजार रुपए बन गए हत्या का कारण?

Lucknow Murder News: लखनऊ में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर में हुए हत्याकांड में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दरअसल, आधी रात मंत्री के घर शराब पार्टी चल रही थी। इसके बाद जुआ भी खेला गया।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

Sep 01, 2023

vinay murdered after liquor party at union minister kaushal kishor house in Lucknow

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में हुई हत्या का खुलासा।

Lucknow Murder News: लखनऊ में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर में हुए हत्याकांड में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दरअसल, आधी रात मंत्री के घर शराब पार्टी चल रही थी। इसके बाद जुआ भी खेला गया। लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (Minister Kaushal Kishore) के घर पर हुई एक युवक की हत्या मामले का खुलासा हुआ है। असल में इस मर्डर के पीछे जुआ और शराब को मुख्य वजह बताया जा रहा है। घटना के समय केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और उनका बेटा विकास किशोर घर पर नहीं थे।

पुलिस ने बताया कि रात में कौशल किशोर के परिवारिक दोस्त विनय श्रीवास्तव अपने कुछ दोस्तों के साथ घर पर शराब पीने के साथ जुआ खेल रहा था। इसमें विनय श्रीवास्तव अपने दोस्त अंकित से जुए में 15 हजार रुपये हार गया था। अंकित जुए में पैसे जीतने के बाद आगे जुआ खेलना नहीं चाहता था, लेकिन विनय बार बार खेलने की जिद कर रहा था। अंकित नहीं माना तो विनय ने मंत्री के बेटे की घर में रखी हुई पिस्टल निकाली और धमकाने लगा। इस बीच विनय ने अपने सिर को भी दीवार पर मार लिया। इसके बाद अंकित और विनय में पिस्टल की छीनाझपटी हुई और गोली चल गई। जिसमें विनय की मौत हो गई। पुलिस ने विनय के दोस्त अंकित, अजय और शमीम बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय राज्यमंत्री के घर में मौजूद थे ये लोग, विकास की पिस्टल से किसने चलाई गोली? जानें सबकुछ

रात में 2 से 3 बजे के बीच हुई थी घटना, खुद मंत्री ने पुलिस को दी सूचना
बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास उर्फ आशु की एक लाइसेंसी पिस्टल है। जिसे दिल्ली जाते समय विकास ने लखनऊ वाले घर पर ही छोड़ दिया था। मंत्री के बेटे विकास उर्फ आशु 31 अगस्त को ही फ्लाइट से दिल्ली चले गए थे। इसका टिकट और टाइम भी उन्होंने शेयर किया है। लखनऊ के दुबग्गा स्थित मंत्री के घर पर विनय श्रीवास्तव की मौत रात के 2 से 3 बजे के बीच हुई। उस समय घर पर विनय के तीन दोस्त आए थे। यहां पर मंत्री का बेटा विकास ही रहता है।

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने बताया "घटना के समय मेरा बेटा विकास लखनऊ वाले घर पर विनय के साथ नहीं था। मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि मेरा बेटा विकास फ्लाइट से दिल्ली गया था। दूसरे राज्य में लाइसेंस मान्य नहीं है इसलिए बेटे ने घर पर ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल छोड़ दी थी। घर पर इस घटना की जानकारी मिलने पर मैं खुद यहां पहुंचा। मैंने खुद ही पुलिस कमिश्नर को सूचना दी थी। विनय श्रीवास्तव और उसका पूरा परिवार मेरा बेहद करीबी है। 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान से वो हमारे साथ जुड़ा था। ये बहुत दुख का समय है। हम उनके परिवार के साथ हैं।"

यह भी पढ़ें: BJP नेता ने Moon पर खरीदी एक एकड़ जमीन, कहा-चांद जैसे बेटे को ये मेरा गिफ्ट, कौन हैं ये?

पुलिस के अनुसार घर पर मौजूद थे कुल 6 लोग
इस घटना को लेकर DCP पश्चिमी लखनऊ राहुल राज ने बताया कि रात में लखनऊ वाले घर पर कुल 6 लोग आए थे। यहां पर काफी देर रात तक खाना पीना चला था। उसी दौरान विनय और अंकित में जुआ खेलने के दौरान विवाद हुआ था। चूंकि दोनों नशे में थे इसलिए गुस्से में पिस्टल निकाली गई। उसी दौरान गोली चलने से विनय की मौत हो गई। बाकी सभी पहलू से मामले की जांच चल रही है।