7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhojpuri Cinema: यूट्यूब (Youtube) पर छाया निरहुआ का गाना, Nepali Actress नीता धुंगाना (Neeta Dhungana) के साथ कर रहे रोमांस

Bhojpuri Film के Dinesh Lal Yadav Nirahua का एक गाना 'प्रेम प्याला खाली बा' (Prem Pyala Khali Ba) इस समय Youtube पर धूम मचा रहा है। इस गाने में नेपाली एक्ट्रेस (Nepali Actress) नीता धुंगाना (Neeta Dhungana) के साथ निरहुआ की जोड़ी खूब पसंद की जा रही है। दरअसल भोजपुरी फिल्मे इस वक्त बेहद तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं और कमाई के मामले में भी हिन्दी फिल्मों को टक्कर दे रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_2021-10-06_15-13-32.jpg

लखनऊ. दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) का एक भोजपुरी गाना 'प्रेम प्याला खाली बा' (Prem Pyala Khali Ba) को यूट्यूब (Youtube) पर 17 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने के चलते Bhojpuri Film के सुपरस्टार निरहुआ का जादू एक बार भोजपुरी सिनेमा के चाहने वालों के सिर चढ़के बोल रहा है।

अपनी फिल्म 'शेर-ए-हिन्दुस्तान' (Sher E Hindustan) के इस गाने में निरहुआ नेपाली एक्ट्रेस नीता धुंगना (Neeta Dhungana) के साथ रोमांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। ये गाना इतना पंसद किया जा रहा है कि इस गाने को Youtube पर अब तक 17 लाख बार से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने में दोनों की जोड़ी को दर्शक बेहद पंसद कर रहे हैं। नीता धुंगाना नेपाली फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं। इन्होंने 'शेर-ए-हिन्दुस्तान' फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया है।

'प्रेम प्याला खाली बा' (Prem Pyala Khali Ba) की शूटिंग भी बेहद खूबसूरत लोकेशन भी की गयी है। ये फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई थी।