
दुधवा नेशनल पार्क में विस्टालुक कोच के लिए रेलवे बोर्ड से हरी झंडी
लखनऊ. उत्तर-पूर्वी रेलवे (एनईआर) का लखनऊ डिवीजन दो हफ्ते के भीतर दुधवा नेशनल पार्क के लिए विस्टालुक टूरिस्ट कार का संचालन शुरू कर सकता है। इसे रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। रेल मंडल ने बिछिया और मैलानी के बीच 108 किमी की दूरी पर मीटर गेज के दो विस्टालुक कोच के साथ परिचालन शुरू करने का प्रस्ताव दिया है, जो यात्रियों को आरामदायक कुर्सियों पर बैठकर खिड़की से नेशनल पार्क का मनोरम दृश्य देगा।
इससे पहले सितंबर में रेलवे ने इसका सफल परीक्षण किया था।
किफायती होगा ये ख़ास अनुभव
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस सेवा का किराया किफायती रेंज में रखा जाएगा ताकि सभी लोग इस सेवा का आनंद उठा सके। इस सेवा के अंतर्गत यात्रियों को कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी और दुधवा नेशनल पार्क, जो की उत्तर प्रदेश के तराई बेल्ट में दो बाघ आरक्षित क्षेत्रों हैं, में सवारी करने का एक यादगार अनुभव होगा।
दो हफ्ते में शुरू होगी ये सेवा - डीआरएम
डीआरएम मोनिका अग्निहोत्री ने कहा, "विस्टालुक कोच एक एक्सप्रेस ट्रेन का हिस्सा होंगे, क्योंकि सिर्फ दो कोच वाली ट्रेन चलाना आर्थिक रूप से संभव नहीं होगा। हमें उम्मीद है कि यह सेवा अगले दो हफ्तों में शुरू हो जाएगी।"
गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव
उत्तर पूर्वी रेलवे के लखनऊ मंडल ने नव विकसित गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। संभाग ने गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से कामाख्या और वैष्णो देवी के लिए विशेष ट्रेनें भी प्रस्तावित की हैं।
Published on:
2 Oct 2021, 1:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.