6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vodafone Sakhi Yojana Pack – महिलाओं के लिए लाया एक खास प्लान

Vodafone Sakhi Yojana Pack - प्लान की यह खासियत है कि इसके तहत महिलाएं बिना रिटेलर्स को अपना नंबर दिए रिचार्ज करा सकेंगी। 

2 min read
Google source verification

image

Ashish Kumar Pandey

Jul 15, 2017

Phone with woman

Phone with woman

लखनऊ. वोडाफोन महिलाओं के लिए एक आकर्षक प्लान लेकर आया है। इस प्लान का नाम 'Vodafone Sakhi Yojana Pack' रखा गया है। इससे महिलाओं को फायदा होगा। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया ने एक नई स्कीम 'वोडाफोन सखीÓ पेश की है। इस प्लान की यह खासियत है कि इसके तहत महिलाएं बिना रिटेलर्स को अपना नंबर दिए रिचार्ज करा सकेंगी। यह प्लान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में उपलब्ध है। कंपनी ने यह कदम महिला सुरक्षा को देखते हुए उठाया है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, वोडाफोन इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने की शुरुआत करते हुए वोडाफोन सखी योजना पेश की है। ताकि ग्रामीण भारत से महिलाओं डिजिटल क्रांति के मामले में सबसे आगे निकलें और वह अपने प्रियजनों के साथ जुड़ी रह सकें।

क्या करना होगा?
वोडाफोन प्राइवेट रिचार्ज मोड (पीआरएम) एक मुफ्त सर्विस है, जिसके जरिए यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर साझा किए भी रिटेलर्स से रिचार्ज करा पाएंगे। इसके लिए महिलाओं को 12604 पर प्राइवेट मैसेज करना होगा। यह एक टोल फ्री नंबर है। इससे यूजर के पास ओटीपी. कोड आएगा। इस ओटीपी के जरिए 24 घंटे के अंदर सभी रिचार्ज कराए जा सकते हैं। ओटीपी में मिलने वाले कोड के जरिए ग्राहक उस दिन आधी रात तक किसी भी मल्टी-ब्रांड आउटलेट से फोन रिचार्ज करा सकेंगे।

यह है प्लान
कंपनी ने तीन प्लान (52, 78 और 99 रुपए) लांच किए हैं। 52 रुपए के प्लान में 42 रुपए का टॉकटाइम और 50 एमबी 2जीा/3जी डाटा मिलेगा। वहीं, 78 रुपए में 62 रुपए का टॉकटाइम और 50 एमबी 2जी/3जी डाटा मिलेगा। 99 रुपए वाले प्लान में 79 रुपए का टॉकटाइम और 50 एमबी 2जी/3जी डाटा मिलेगा।