8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करना चाहते है निवेश तो जाने ये

इस अक्टूबर महीने में काम से काम 10 कंपनियां आईपीओ लांच कर सकती हैं। जब कोई कंपनी अपने समान्य स्टॉक या शेयर को पहली बार जनता के लिए जारी करता है उसे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग सार्वजनिक प्रस्ताव IPO कहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Pragati Tiwari

•

Updated: 5 Oct 2021, 6:49 PM IST

करना चाहते है निवेश तो जाने ये.......

करना चाहते है निवेश तो जाने ये.......

लखनऊ. अगर आप भी निवेश करने का सोच रहे है और आप भी इस क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाना चाहते है तो इस अक्टूबर महीने में काम से काम 10 कंपनियां आईपीओ लांच कर सकती हैं। पर उससे पहले आपको यह जानना होगा की निवेश करना क्या है या निवेश क्या होता है। जब कोई व्यक्ति या संस्था अपने धन से धन कमाता हो या रुपया को काम पर लगाना या रुपया से रुपया कमाना उसे निवेश (Investment) कहते हैंं। निवेश करने वाले व्यक्ति को निवेशक (Investor) कहा जाता है।
IPO क्या है
जब कोई कंपनी अपने समान्य स्टॉक या शेयर को पहली बार जनता के लिए जारी करता है उसे आईपीओ, इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (सार्वजनिक प्रस्ताव) IPO कहते हैं। किसी भी कंपनियों द्वारा ये आईपीओ इसलिए जारी किया जाता है जिससे वह शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो सके। अगर सरल शब्दों में कहा जाय तो शेयर बाजार में अपनी जगह बनाने के लिएआईपीओ लांच किया जाता है। शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद कंपनी के शेयरों की खरीद शेयर बाजार में हो सकती है।
इस अक्टूबर ये 10 कम्पनियां लांच कर सकती है अपना IPO
अगर आप इस अक्टूबर निवेश करने का सोच रहे है तो ये 10 कंपनियां इस अक्टूबर में अपना आईपीओ लांच कर सकती है इसमें सबसे पहले नायका, नॉर्दर्न आर्क कैपिटल, स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस, फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, एमक्योर फॉर्मास्युटिकल्स जैसी 10 बड़ी कंपनियां इस अक्टूबर अपना आईपीओ लांच कर सकती है।
IPO से होने वाले लाभ
आईपीओ में पूजी या पैसा जो निवेशक द्वारा लगाया जाता है वह सीधे कम्पनी के पास जाती है। कई कंपनियों में सरकार की काफी हिस्सेदारी है। विनिवेश के मामले में आईपीओ से जो पूंजी मिलती है वह सीधे सरकार के पास जाती है। अगर एक बार इनके शेयरों की ट्रेडिंग की इजाजत मिल जाती है तो फिर इन्हें खरीदा और बेचा जा सकता है।

निवेश करने से पहले यह बात ध्यान में रखे
शेयर को खरीदने और बेचने से होने वाले लाभ और हानि की जिम्मेदारी निवेशक की होगी।