20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ से मौसम प्रभावित, मेघगर्जन के साथ बारिश; आया है मानसून अपडेट

UP Weather Alert: यूपी में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लोगों को लू से राहत मिली है। शनिवार सुबह चलती हल्क हवाओं के बीच लोगा मॉर्निंग वाक पर निकले। मौसम विभाग ने नोएडा और गाजियाबाद में गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी प्रदेश के लोगों को टेंशन में डालने वाली है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

May 27, 2023

UP Weather change Heavy rain since May 26 alert

मौसम विभाग ने यूपी में 26 मई से झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर प्रभावी होने के बाद राहत मिली है। लखनऊ में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को सुबह से चलती हल्की हवा ने लोगों को काफी बेहतर महसूस कराया। राहत वाली ठंडी हवाओं का असर प्रदेश के अन्य भागों में भी दिख रहा है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि प्रदेश में मॉनसून सामान्य रहेगा, लेकिन यूपी में कम बारिश होगी। मौसम विभाग ने शनिवार की सुबह नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं।


आया है मॉनसून अपडेट
मौसम विभ्ज्ञाग की ओर से कहा गया है कि मॉनसून आने में इस बार थोड़ा विलंब हो सकता है। इस कारण जून माह में सामान्य से कम बारिश होगी। उत्तर पश्चिमी भारत में कम बारिश की संभावनाओं को देखते हुए यूपी को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। आईएमडी के ईएमआरसी प्रमुख डी. शिवानंद पई का दावा है कि पूर्वोत्तर में सामान्य से अधिक बारिश होगी। हालांकि, यूपी को लेकर कहा गया है कि यहां पर जून में सामान्य से कम बारिश होगी। बारिश की संभावनाओं को 92 फीसदी तक रहना बताया गया है।

नोएडा और गाजियाबाद में बारिश की संभावना
नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। बादलों का असर रात से ही दिख रहा है। सुबह से बादलों के गहराने के बाद बारिश शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विभाग का दावा है कि सुबह 6 बजे के बाद कई इलाकों में मध्यम और कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। सुबह 10 बजे तक बारिश जैसी स्थिति का असर रहेगा। इस कारण दिन में तापमान में कमी दिखेगी। नोएडा और गाजियाबाद समेत मेरठ और आसपास के जिलों में बदले मौसम का असर दिखेगा। दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ में दिन में बादलों का असर
लखनऊ में दिन में बादलों का असर दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी रहेगी। सुबह से चलती 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा लोगों को राहत दे रही है। ह्यूमिडिटी अधिक रहने के कारण लोगों को उमस जैसा अहसास होगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले मंगलवार तक बादलों का असर दिखेगा। हालांकि, अब एक बार फिर गर्मी बढ़नी भी शुरू होगी।