20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: अभी-अभी आया IMD का ताजा अपडेट, इन 22 जिलों में अगले 24 घंटे तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून की बेरुखी से सूर्यदेव ने टशन दिखानी शुरू कर दी है। इससे राहत को लेकर मौसम विभाग ने अभी-अभी ताजा अपडेट जारी किया है। इसके तहत अगले 24 घंटे के बीच 22 जिलों में मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

Aug 17, 2023

Weather alert today heavy rain alert imd monsoon update from 17-18 august

Weather Rain Update Today in UP

Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून की बेरुखी से सूर्यदेव ने टशन दिखानी शुरू कर दी है। इससे राहत को लेकर मौसम विभाग ने अभी-अभी ताजा अपडेट जारी किया है। इसके तहत अगले 24 घंटे के बीच 22 जिलों में मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना होने की संभावना है। उत्‍तर प्रदेश के पूर्वी ज‍िलों के साथ अन्‍य कई शहरों में मौसम व‍िभाग ने बार‍िश के संकेत जारी क‍िये हैं। वहीं प्रदेश में बादलों की आवाजाही भी जारी रहेगी। हल्‍की बार‍िश के बाद उमस और गर्मी बढ़ने की भी संभावना है। वहीं प्रदेश में बार‍िश न होने के चलते तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

इससे पहले हम बुधवार के हाल पर चर्चा कर लेते हैं। बुधवार को दिन भर कड़कती धूप से राजधानी समेत प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढोतरी दर्ज की गई। बुधवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री तक की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान भी डेढ़ डिग्री अधिक रहा। लखनऊ का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को भी लखनऊ कानपुर सह‍ित प्रदेश के ज्‍यादातर ज‍िलों में सुबह से धूप ख‍िल गई है। हालांकि बादलों की आवाजाही भी जारी है। इससे उमस और गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी प्रदेश के जिलों में हल्की से मध्यम बरसात के साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी आगामी सप्ताह में बारिश होने के आसार हैं। साथ ही पारे में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

प्रदेश में कानपुर में रहा सर्वाधिक तापमान
दिन भर की कड़कती धूप में प्रदेश भर के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सर्वाधिक तापमान कानपुर में 38 डिग्री, फुर्सतगंज में 36.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे कम तापमान सोनभद्र में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज से प्रदेश के कई ह‍िस्‍सों में बार‍िश का अलर्ट
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन यानी हवा में कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। इसके चलते गुरुवार के बाद पछुआ हवाओं से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से होते हुए कई जिलों में गुरुवार से भी छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं, आगामी सप्ताह में प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बरसात के आसार नजर आ रहे हैं। शुक्रवार के बाद लखनऊ और आसपास के जिलों में भी छिटपुट बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में जारी किया गया भीषण बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक 17 अगस्त को श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा और फिरोजाबाद में आकाशीय बिजली गिर सकती है। बाकी बचे इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर और इसके आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। एक ही दिन 17 और 18 अगस्त को पूर्वी यूपी में ज्यादा बारिश होगी, जबकि पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।