20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग ने दिया बारिश के आसार पर पूर्वी और पश्चिमी जिलों के लिए अलर्ट

Cold Weather : सर्दी में भी गर्मी का हुआ एहसास, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर किया अलर्ट।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Dec 07, 2023

 लखनऊ का मौसम 15 डिग्री सेल्सियस की उम्मीद

लखनऊ का मौसम 15 डिग्री सेल्सियस की उम्मीद

Rain Forecast today: लखनऊ में दिसंबर में दिन का तापमान नीचे जाने की बजाय बढ़ रहा है। यही हाल रात के न्यूनतम तापमान के लिए भी है। इससे गर्मी की छाया महसूस हो रही है। इन दिनों, बहराइच और मुरादाबाद में कड़ाके की ठंडक हो रही है, जहां अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बढ़ गया है, जबकि गाजीपुर में रात के न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों हुई बारिश और मौसम के बदलाव की वजह से आर्द्रता का सामान्य स्तर 58 से बढ़कर 92 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

लखनऊ का मौसम 15 डिग्री सेल्सियस की उम्मीद

आंचलिक मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि लखनऊ में गुरुवार को तड़के कोहरा पड़ेगा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। जबकि बुधवार को तड़के कोहरा पड़ा और ठंडी हवा चली। दिन भर बादलों की आवाजाही से कभी धूप, तो कभी बदली रही। यहां दिन का तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह लगभग सामान्य था। रात का तापमान 15.8 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस ऊपर था।


प्रदेश में कहीं सूखा तो कही हुई बारिश

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में बुधवार को वाराणसी और गाजीपुर में मामूली बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम सूखा रहा। बुधवार को प्रदेश में दिन का तापमान 22.6 डिग्री और 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ। उरई में दिन का तापमान 22.6 डिग्री रिकार्ड हुआ। बहराइच में दिन का पारा 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को अलीगढ़ में रात का तापमान 11.8 डिग्री था, जबकि चुर्क में रात का तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।