
Rainfall Forecast: यूपी की राजधानी लखनऊ में बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि बारिश के साथ-साथ यहां उमस भी है, क्योंकि बारिश के साथ धूप भी निकल रही है। शुक्रवार सुबह से ही लखनऊ में मौसम साफ है। आसमान में हल्के बादलों के साथ निकली है। मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में 14 जुलाई से अगले 6 दिन यानी 20 जुलाई तक लगातार बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।
कानपुर में आज झमाझम बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही अगले दो दिनों तक यहां धूप निकलने की भविष्यवाणी की गई है। कानपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पिछले कुछ दिनों से नोएडा का मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज नोएडा में बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग की मानें तो आज नोएडा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट
इटावा, औरैया, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, बिजनौर, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, मुजफ्फरनगर और इसके आसपास भारी से बहुत भारी होने की संभावना है।
इसके अलावा एटा, कासगंज, अमेठी, अयोध्या, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, रामपुर, हापुड़, सहारनपुर, मेरठ, बुलंदशहर, मऊ, शाहजहांपुर और इसके आसपास झमाझम बारिश की संभावना है।
Published on:
14 Jul 2023 07:44 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
