28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News in UP: 48 घंटे तक होगी झमाझम बारिश, यूपी में आंधी ने मचाई तबाही, इन जिलों में अलर्ट

Weather News in UP: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा। गुरुवार को राज्य के कई हिस्से में तेज आंधी और बारिश ने तबाही मचाई। इसमें सहारनपुर में एक और पीलीभीत में दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, 23 मई तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश-आंधी की संभावना है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

May 19, 2023

rain.jpg

Weather News in UP: यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में नम हवाएं आने से प्री-मानसून बारिश के आसार बढ़ गए हैं। वेस्ट यूपी के कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी और बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है। गुरुवार सुबह प्रदेश के पश्चिमी अंचलों में तेज आंधी भारी तबाही मचाई। कई इलाकों में टीन शेड उड़ गये, बिजली के खम्भे और पेड़ उखड़ गये। तबाही में सहारनपुर में एक और पीलीभीत में दो लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने 20 व 21 मई को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ग्रीष्म लहर की चेतावनी दी है। शुक्रवार 19 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं,22 और 23 मई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ने के आसार हैं। राज्य के दक्षिणी पूर्व व दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों में ग्रीष्म लहर का प्रकोप रहेगा।

यह भी पढ़ें: प्रभात गुप्ता हत्याकांड: 23 साल पहले मर्डर, अब फैसले की बारी, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ हैं आरोपी

लखनऊ में 25 से 30 किमी तक रफ्तार से हवा चली
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ में 25 से 30 किलोमीटर तक रफ्तार से हवा चली। शुक्रवार और शनिवार को भी तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ ने बुधवार को ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। लखनऊ में सुबह से ही हवाओं ने तेजी पकड़ ली थी। सुबह आठ और नौ बजे के बीच हवाओं की रफ्तार 28 किमी प्रतिघंटा पहुंच गई थी। कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी भी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को वेस्ट यूपी के 27 जिलों में धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना जताई है। लखनऊ में सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं। 30 से 35 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल रहीं हैं।

23 मई तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं उत्तर प्रदेश में आ रही हैं। ऐसे में 23 मई तक कई इलाकों में बारिश का अनुमान है। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

यूपी के इन 27 जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, शामली, बिजनौर, नजीबाबाद , फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है।

Story Loader