22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम विक्षोभ से यूपी में 29 दिसंबर से बदलेगा मौसम, इन जिलों में पारा 7 डिग्री नीचे

पश्चिम विक्षोभ से 29 दिसंबर से यूपी के मौसम में बदलाव आएगा। जिसके चलते कोहरा और घना होगा और शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ेगा। आज भी यूपी के अधिकांश जिलों में ठंड का प्रकोप है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Kamta Tripathi

Dec 28, 2022

पश्चिम विक्षोभ से यूपी में 29 दिसंबर से बदलेगा मौसम, इन जिलों में पारा 7 डिग्री नीचे

ठंड से बचने के लिए चाय और अलाव का सहारा लेता युवक

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में यूपी में तापमान गिरने से सर्दी अधिक बढ़ी है। इस समय पूरा यूपी घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। यूपी से सटे पहाड़ी राज्य उत्तरांचल में बर्फबारी से यूपी में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

आज बुधवार को यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मेरठ और लखनऊ में घना कोहरा छाया है। इसी के साथ शीतलहर का भी प्रकोप है। मंगलवार को कोहरे और ठंडी हवा ने धूप को बेअसर कर दिया। अब जिलों में दिन का तापमान गिराना शुरू हो गया है।


यह भी पढ़ें : नागपुर के इशारे पर नहीं चलेगा देश, भारत गंगा-जमनी विचार धारा वाला -सलमान खुर्शीद

हवा की दिशा बदलने से बदलेगी ठंड
पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में दक्षिण पूर्व अरब सागर की तरफ बढ़ने से यूपी में ठंड बढ़ेगी। 29 दिसंबर रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे सटे दिल्ली में घना कोहरा रहेगा।

यह भी पढ़ें : Maharashtra Gram Panchayat Election Result Live Updates: सतारा में एनसीपी की वापसी, शंभूराज देसाई को लगा झटका


आज बुधवार को शीतलहर के चलते यूपी के शहरों में लोग ठंड से कांप रहे हैं। बर्फीली हवाओं का असर पूरे यूपी में दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि इस समय पश्चिम यूपी में औसत अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री तक पहुंच गया। जो कि सामान्य तापमान से 7 डिग्री तक गिर गया। इसके चलते लोग ठंड बढ़ी है।