
योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद
2000 Note नोटबंदी: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से शुक्रवार को 2 हजार के नोटों को वापस लेने का आदेश जारी होते ही बाजार से लेकर आम लोगों में हलचल तेज हो गई।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से 2 हजार रूपए को बंद करने को लेकर योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि नोट बंदी का जो फैसला पीएम मोदी ने किया वह देशहित रहा क्योंकि बहुत लोगों ने नोटों को घर में बंद कर रखा था। नोटबंदी से आतंकवाद रूका और देश का विकास हुआ।
संजय निषाद ने कहा कि नोटों को लोग अपने घर में रख लेते हैं जिससे देश के विकास में रूकावट होती है। और अर्थव्यवस्था पूरे देश के लिए होता है। अगर हम पैसे को बैंक में रखते हैं या बिजनेश में लगाते हैं तो ग्रोथ होता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे पैसे को जो लोग अपने पास रख लेते हैं इसकी वजह से ग्रोथ रेट रूक रहा है। और ज्यादातर बड़े नोट पकड़े जा रहे हैं। इसलिए इसे रोकना जरूरी है।
Published on:
20 May 2023 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
