
लखनऊ. गर्मी के दिनों में कुछ भी खाएं एसिडिटी की समस्या हो जाती है। इसे दूर करने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। लेकिन, गर्मियों में यदि कुछ फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ा दिया जाए तो एसिडिटी और गैस की प्राब्लंब नहीं होगी। आयुर्वेदाचार्य डॉ. आरएन पाल के अनुसार फलों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होती है जो गैस से निजात दिलाती है। इन फलों में केला, तरबूज, नारियल पानी, खीरा और तरबूज प्रमुख हैं।
1. केले दूर करे अपच
गैस और अपच से निजात दिलाने में केला रामबाण है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम होता है। यह गैस को दूर करने में मदद करता है। केले में ट्राइप्टोफान एमिनो एसिड भी होता है जो तनाव को भी कम करता है। जबकि पेसटिन कब्ज को दूर करता है।
2. तरबूज डिहाइड्रेशन से बचाता है
गर्मियों में तरबूज आसानी से मिल जाता है। इसमें लाइकोपिन पाया जाता है। यह त्वचा की चमक को बरकरार रखता है। तरबूज कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। क्योंकि इसमें पानी की मात्रा 90 प्रतिशत तक होती है। इसीलिए यह डहाइड्रेशन से भी बचाता है।
3. नारियल पानी एसिडिटी को करता है कम
गर्मी के महीने में नारियल पानी के इस्तेमाल खूब करना चाहिए। इससे एसिडिटी नहीं होती। नारियल पानी तो एलोपैथ दवा की तरह काम करनता है। इसका पानी पीने के तुरंत बाद राहत मिलती है। क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होता है। इसलिए यह भोजन को जल्द पचाने में मदद करता है। इससे पेट में जलन भी कम हो जाती है।
4. खीरा भोजन को जल्द पचाता है
खीरा खाने सेएसिडिटी और पेट से संबंधित बीमारियों से राहत मिलती है। खीरा डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह खाने को पचाने में भी मदद करता है। इसके सेवन से एसिड बनना कम होता है। जिसका वजन बढ़ा हो वह रोज एक खीरा खाए वजन कम हो जाएगा। एसिडिटी है तो खीरे के जूस पीजिए तुरंत आराम मिलेगा।
5. आम का पना तुरंत देता है राहत
गर्मियों में आम का पना न केवल लू से बचाता है बल्कि यह आपकी पाचन संबंधी दिक्कतों को भी दूर करता है। कच्चे आम को भूनकर उसका पना बना लें। इसे जलजीरे के साथ सेवन करें। एसिडिटी की समस्या तुरंत दूर हो जाएगी। इससे शरीर की थकावट भी दूर हो जाती है। और शरीर तरोताजा बना रहता है।
Published on:
08 May 2018 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
