
ONDC पर मिलेगा Swiggy और Zomato से सस्ता खाना
ONDC Full Details: Swiggy और Zomato से खाना आर्डर करते समय सब को एक ही बात परेशान करती है और वो है उसका डिलीवरी चार्ज। जोकि कभी कभी इतना ज्यादा होता है कि हम खाना आर्डर ही नहीं करते। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक नया एप्लीकेशन आ गया है इसका नाम है ONDC. ONDC से जिन्होंने भी खाना आर्डर किया उन्होंने यही बताया कि इस प्लेटफॉर्म पर उन्हें बाकी सारे प्लेटफॉर्म के मुकाबले सस्ता खाना मिलता है।
क्या है ONDC
ONDC का पूरा नाम ओपन नेटवर्क फोर डिजिटल कामर्स है। ONDC को केंद्र सरकार द्वारा लाया गया है। ONDC रेस्टोरेंट को अपना भोजन सीधे कंस्यूमर्स को बेचने की अनुमति देता है। यह प्लेटफॉर्म Swiggy और Zomato की तरह ही खाना पहुंचाने का काम करता है लेकिन यह कोई एप्प नहीं है। ONDC प्लेटफॉर्म पर आपको राशन का सामान, घर की साज-सज्जा, साफ-सफाई के जरूरी सामान भी बड़ी आसानी से मिल जाएंगे। ONDC की शुरुआत सबसे पहले बंगलौर से शुरू किया गया। लेकिन अब इसकी सुविधा 100 से ज्यादा शहरों में शुरू कर दी गई है। और जिन भी लोगों ने ONDC के जरिए खाना आर्डर किया उन्होंने यही बताया कि Swiggy और Zomato से 30 से 80 % तक सस्ता खाना मिलता है। और डिलीवरी चार्ज भी कम लगता है।
कैसे करें खाना आर्डर
ONDC के बारे में सबसे पहले ये बता दे कि यह कोई एप्प नहीं है जिसे आप कही से डाउनलोड करेंगे। बल्कि इसका इस्तेमाल आप UPI प्लेटफॉर्म जैसे पेटीएम से बड़े ही आसानी से कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले आपको पेटीएम के सर्च बार में जाके ONDC टाइप करना होगा। जहां पर आपको सबसे पहले ही ONDC दिख जाएगा। उस पर क्लिक करने पर तुरंत आपके पास Swiggy और Zomato की तरह खाने का पूरा मेनू दिख जाएगा। यहां पर आपको खाने के टॉप ब्रांड के नाम दिख जाएंगे। जहां पर आप अपनी मनपसंद का खाना वो भी कम पैसो में आर्डर कर सकते है।
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को ONDC से जोड़ने वाला यूपी पहला राज्य यूपी
ONDC प्लेटफॉर्म से ODOP यानी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट मार्ट को जोड़ने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बना है। जिसका उद्देश्य डिजिटल पर वस्तुओं के आदान-प्रदान को बड़े स्तर पर बढ़ावा देना है। इसके तहत कारीगर अपने उत्पादों को बेचने के नए रास्ते निकाल पाएंगे। कई मीडिया के हवाले से ये भी जानकारी मिली कि बहुत जल्द IRCTC भी ONDC के साथ मिल सकता है।
Updated on:
16 May 2023 06:01 pm
Published on:
16 May 2023 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
