19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rs 2000 Note: अपने 2000 के नोट का क्या करूं? मन में उठ रहे हर एक छोटे-बड़े सवालों का सीधा जवाब

Rs 2000 Note: 2000 के नोटों का चलन से बाहर जाने के फैसले से संबंधित लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। उन सवालों के सही और सटीक जवाब हम लेकर आए हैं ताकि आपको किसी तरह का कोई भ्रम न हो और RBI के तरफ से लिए गए इस फैसले को आप सही तरीके से समझ सकें।  

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aniket Gupta

May 20, 2023

Rs 2000 Note

Rs 2000 Note

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा करते हुए ₹2000 के नोट को चलन से बाहर कर दिया। अगर आपके पास 2000 के नोट हैं तो घबराने की बात नहीं है, आप 23 मई से 30 सितंबर तक अपने नजदीकी बैंक से इस नोट के बदले इसी के मूल्य वाले नोट ले सकते हैं या इसके बदले आप अपने अकाउंट में भी पैसे डलवा सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार 30 सितंबर तक 2000 रुपए के नोट पूरी तरह वैद्य हैं। और आप इस नोट से खरीदारी कर सकते हैं।

लोग इस फैसले को 2016 की नोटबंदी से जोड़कर देख रहे हैं
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 2000 रुपए के नोट को चलन से बाहर कर दिए जाने पर जनता में इसको लेकर काफी खलबली मच गई है। कुछ लोग तो इसे 2016 के नोट बंदी से जोड़कर देख रहे। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है साथ ही किसी भी तरह के अफवाहों में नहीं पड़ना है। अभी आपके पास अपने नोट बदलवाने के लिए अच्छा खासा समय RBI के ने दिया है।

नोट बदलने को लेकर लोगों के मन में हैं कई सवाल
2000 के नोटबंदी से संबंधित लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। उन सवालों के सही और सटीक जवाब हम लेकर आए हैं ताकि आपको किसी तरह का कोई भ्रम न हो और RBI के तरफ से लिए गए इस फैसले को आप सही तरीके से समझ सकें।

1. क्या मार्केट में अभी भी 2000 के नोट चलेंगे?
बिल्कुल, बता दें कि RBI के तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार आप 2000 रुपए का नोट 30 सितंबर तक बिल्कुल वैद्य है। और आप इस नोट का प्रयोग कर मार्केट में खरीदारी कर सकते हैं।

2. हमारे पास मौजूद 2000 के नोट को कब तक बदल सकते हैं?
आप 23 मई से लेकर 30 सितंबर 2023 के बीच किसी भी बैंक में जाकर 2000 के नोट को बदल सकते हैं। हालांकि, बैंक के तरफ से अब 2000 के नोट नहीं दिए जाएंगे।

3. तय समय सीमा पर 2000 के नोट ना बदलने की स्थिति में क्या होगा?
यदि आप तय समय सीमा के अंदर किसी कारणवश अपने नोट नहीं बदलवा पाते हैं तो RBI के तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार 2000 के नोट 30 सितंबर जो अंतिम तारीख है, इसके बाद नोट अमान्य हो जाएगा।

4. हमारे 2000 के नोट कैसे बदले जाएंगे?
आरबीआई के दिशा निर्देश के अनुसार आप अपने नजदीकी किसी भी बैंक में अपने नोट को दूसरे नोट से एक्सचेंज कर पाएंगे। अगर आपका खाता बैंक में नहीं है तभी बैंक जाकर आप अपने नोट को हैंड टू हैंड बदल सकते हैं।

5. क्या कोई व्यक्ति अब 2000 का नोट स्वीकार करने से मना कर सकता है?
आपको बता दें कि अभी घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। अभी 2000 के नोट 30 सितंबर 2023 तक वैध है। अगर आप 2000 के नोट को 30 सितंबर के पहले ही लेने से अस्वीकार करते हैं तब नियम और कानून के अनुसार आप पर उचित कार्रवाई हो सकती है।

6. एक बार में एक व्यक्ति 2000 के कितने नोटों को बदल सकता है?
RBI के तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार एक व्यक्ति एक बार में 20 हजार रुपए यानी 2000 के सिर्फ 10 नोट को बैंक से बदल सकता है। हालांकि आरबीआई ने अभी तक अधिकतम नोट बदलने की राशि को स्पष्ट नहीं किया है।

7. 2000 के नोट के बदलाव में क्या आधार कार्ड और पैन कार्ड की आवश्यकता होगी?
नहीं, नोट बदलने की प्रक्रिया में किसी भी तरह की कोई डॉक्युमेंट्स देने की जरूरत नहीं है। आपका 2000 का नोट आसानी से बैंकों में बदला जा सकेगा।

8. क्या 2000 का नोट बदलने की प्रक्रिया में इसके मूल्य के दूसरे नोट तुरंत मिल जाएंगे?
जी हां, बैंक में अगर इसी मूल्य के दूसरे नोट उपलब्ध हो तब आपको हाथों-हाथ दूसरे नोट दे दिए जाएंगे। नोट उपलब्ध नहीं होने पर आपके खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

9. RBI 2000 रुपए के नोट वापस क्यों ले रहा है?
भारतीय रिजर्व बैंक ने क्लीन नोट पॉलिसी के अंतर्गत 2000 रुपए के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला लिया है। क्योंकि अधिकतर नोट मार्च 2017 के छपे हुए थे। आरबीआई का कहना है कि एक नोट का जीवन 4 से 5 साल का ही होता है और यह नोट अपनी अवधि समाप्त कर चुके हैं।

10. आरबीआई की क्लीन नोट पॉलिसी क्या है?
भारतीय रिजर्व बैंक नोटों की अच्छी गुणवत्ता को मध्य नजर रखते हुए समय-समय पर पुराने नोट को डिस्मेंटल करता रहता है परंतु 2000 के नए नोट ना छपने की स्थिति में इसको लीगल टेंडर से ही बाहर कर दिया जाएगा।