23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ में पार्षदी के लिए सगे भाई-बहन और पति-पत्नी ने ठोंक दी ताल, पूरा कुनबा कर रहा प्रचार

UP Nikay Chunav 2023 : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ घर परिवार ऐसे हैं, जिनका पूरा कुनबा ही चुनाव में लगा है। दो वार्ड में सगे भाई-बहन पार्षद पद पर मैदान में हैं तो दो अन्य वार्डों में पति-पत्नी भी ताल ठोक चुके हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

May 01, 2023

UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023 : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ घर परिवार ऐसे हैं, जिनका पूरा कुनबा ही चुनाव में लगा है। दो वार्ड में सगे भाई-बहन पार्षद पद पर मैदान में हैं तो दो अन्य वार्डों में पति-पत्नी भी ताल ठोक चुके हैं। जोन-3 के दो अलग-अलग वार्ड में सास, बहू ने भी नामांकन कराया था, लेकिन अंतिम समय में पर्चा वापस ले लिया। अयोध्या दास प्रथम, अयोध्या दास द्वितीय वार्ड ऐसे हैं, जिनमें एक में पति चुनाव लड़ रहा तो दूसरे में पत्नी।

पति और पत्नी को सपा से मिला है टिकट
अयोध्या दास प्रथम से पति मुसव्विर अली मंशू चुनाव मैदान में हैं। इन्हें सपा ने टिकट दिया है। इनकी पत्नी नाजिया बगल के वार्ड अयोध्या दास दितीय से चुनाव मैदान में हैं। पति-पत्नी ही नहीं, इनका पूरा कुनबा भी चुनाव प्रचार में उतरा है। चुनाव जीते तो नगर निगम में नया इतिहास बनेगा।

यह भी पढ़ें : कानपुर में 58 साल से गरीब बच्चों को जीना सिखा रहीं विजया दीदी, जानिए कौन हैं ये?

यह पहला अवसर होगा जब पति-पत्नी दोनों ही सदन के सदस्य होंगे।

हजरतगंज में सगे भाई-बहन मैदान में उतरे
मुसव्विर अली पहले से पार्षद रहे हैं। हजरतगंज क्षेत्र के दो वार्डों से दो सगे भाई-बहन भी मैदान में हैं। दोनों को भाजपा ने टिकट दिया है। हजरतगंज रामतीर्थ वार्ड से नागेंद्र चौहान चुनाव लड़ रहे हैं। इनकी सगी बहन मधु सिंह राजा राममोहन राय वार्ड से मैदान में है। यह दोनों भाई बहन पहले भी पार्षद रहते हुए एक साथ सदन में बैठ चुके हैं। इस बार फिर दोनों चुनाव जीतने के लिए जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, यूपी में होगी झमाझम बारिश, जानें मई का हाल

जानकीपुरम में सास-बहू ने कराया था नामांकन
जानकीपुरम में सास-बहू भी मैदान में उतरी थीं। जानकीपुरम पुरम प्रथम से सास तो द्वितीय से बहू ने नामांकन दाखिल किया था। हालांकि बाद में दोनों ने पर्चा वापस ले लिया। अगर ये दोनों मैदान में होतीं तो यह भी एक अनोखा मामला होती है। इससे पहले सास बहू एक साथ मैदान में नहीं रहीं।

यह भी पढ़ें : भाजपा के लिए प्रदेश के चार नगर निगम बने चुनौती, जानिए क्या है पार्टी की तैयारी?