
आखिर ऐसा क्या हुआ कि आजम के लिए मैदान में उतर पड़े मुलायम
लखनऊ. खराब स्वास्थ्य (Mulayam Health) के बावजूद मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) मंगलवार को मीडिया के सामने आये। उन्होंने न सिर्फ पुराने मित्र आजम खान का बचाव किया, बल्कि सरकार पर सपा नेता को परेशान करने का आरोप भी लगाया। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेताओं व कार्यकर्ताओं से आजम के समर्थन में खड़े होने की अपील करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आजम खान (Azam Khan) के मामले में सपा चुप नहीं बैठेगी। पार्टी आंदोलन करेगी, जिसमें वह खुद शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव की चुप्पी और आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा की मदद की अपील के बाद मुलायम सिंह यादव ने खुद मैदान में उतरने का फैसला लिया।
आजम खान पर अब तक विभिन्न मामलों में 78 मुकदमे दर्ज किये गये हैं, जिसके बाद से लगातार उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आजम के मामले पर अखिलेश यादव ने विरोध तो किया है, लेकिन कभी उनके समर्थन में आंदोलन करने जैसी बात कभी नहीं कही। इसलिए अब खुद मुलायम सिंह यादव खुद तीन दशक पुराने मित्र के बचाव में उतर पड़े हैं। यादव परिवार में घमासान के बाद मंगलवार को मुलायम सिंह यादव मीडिया के सामने आये और सपाइयों से मजबूती के साथ आजम खान के साथ खड़े रहने की अपील की।
मुलायम से मिली थीं आजम की पत्नी
राज्यसभा सांसद व आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने रविवार को सपा संरक्षक मुलायम यादव से मुलाकात की और उनके सामने अपनी बात रखी। सूत्रों की मानें तो फातिमा ने उन्हें आजम खान से पुरानी दोस्ती की याद दिलाते हुए अपने पति को बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद ही मुलायम सिंह यादव ने खुद प्रेसवार्ता करने का फैसला किया। इंटरनेट पर मौजूद खबरों के मुताबिक, आजम खान को लेकर तंजीम फातिमा अखिलेश यादव से भी मिली थीं, लेकिन सपा अध्यक्ष से उन्हें खास राहत नहीं मिली।
Published on:
03 Sept 2019 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
