27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मृतक की पत्नी ने मांगी सरकारी नौकरी और एक करोड़ का मुआवजा, सीएम योगी को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में मृतक की पत्नी कल्पना तिवारी ने हादसे की सीबीआई जांच कराने की मांग की है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 29 Sep 2018, 4:44 PM IST

apple sales manager demands cbi investigation

मृतक की पत्नी ने मांगी सरकारी नौकरी और एक करोड़ का मुआवजा, सीएम योगी को लिखा पत्र

लखनऊ. एपल कंपनी का एरिया मैनेजर शुक्रवार देर रात अपनी महिला सहकर्मी को छोड़ने उसके घर जा रहा था, रास्ते में यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल की गोली लगने से विवेक तिवारी की मौत हो गई। मृतक की पत्नी कल्पना तिवारी ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में सीबीआई जांच करने के अलावा एक करोड़ के मुआवजे की मांग की है। साथ ही पति की हत्या के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है। इसके लिये उन्होंने प्रदेश सरकार को पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में मृतक की पत्नी ने हादसे की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की जीविका सुचारू रूप से चल सके, इसके लिये प्रार्थिनी की शैक्षणिक योग्यता को देखते हुए उसे पुलिस विभाग में नौकरी दी जाये। साथ ही प्रार्थिनी की बुजुर्ग मां और बच्चों के भविष्य के लिये सरकार की ओर से उन्हें कम से एक करोड़ की मुआवजा राशि दी जाये।

...तो क्या सीधे गोली मार देंगे
कल्पना तिवारी ने पुलिसिया कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पुलिसवालों को कुछ गलत लग रहा था तो क्या सीधे गोली मार दी जाती है? पुलिस को उन्हें पकड़कर पूछताछ करनी चाहिये थी। फिर भी गोली मारनी थी तो पैर में हाथ में भी मार सकते थे, लेकिन पुलिसवालों उन्हें जान से मारना चाहते थे। यही कारण है कि उनके सिर के पास गोली मारी गई।

आरोपी सिपाहियों को जेल
विवेक तिवारी एपल कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार देर रात वह अपनी महिला सहकर्मी को कार से उसके घर छोड़ने जा रहे थे। गश्त के दौरान एक सिपाही ने कथित तौर पर संदिग्ध गतिविधियों के चलते विवेक को गोली मार दी, जिससे रात में ही उनकी मौत हो गई। मामले में आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी और उनके एक सहकर्मी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

जरूरी होगा तो सीबीआई जांच भी होगी : सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ में कोई एनकाउंटर नहीं हुआ। घटना को लेकर एसआईटी जांच के आदेश दे दिये गये हैं। जरूरी होगा तो सीबीआई से भी जांच करवाई जाएगी। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने विवेक हत्याकांड को लेकर योगी सरकार और यूपी पुलिस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ डीजीपी ओपी सिंह सार्वजनिक रूप से जनता और मृतक के परिवार से माफी मांगें। साथ ही पीड़ित परिवार की अधिक से अधिक सहायता करें।

देखें वीडियो...