27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरा बेटा आतंकवादी नहीं था, वह अपराधी भी नहीं था…

मेरा बेटा आतंकवादी नहीं था। वह अपराधी भी नहीं था, उसने किसी का अपहरण भी नहीं किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 29 Sep 2018, 2:34 PM IST

sultanpur

मेरा बेटा आतंकवादी नहीं था, वह अपराधी भी नहीं था...

सुलतानपुर. मेरा बेटा आतंकवादी नहीं था। वह अपराधी भी नहीं था, उसने किसी का अपहरण भी नहीं किया था, तो पुलिस ने मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या क्यों कर दी ? यह सवाल लखनऊ में सिपाही द्वारा गोली से मारे गए एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी के चाचा तिलकराज तिवारी ने पुलिस कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है। उन्होंने कहा कि अगर कार से टक्कर मारी गयी थी तो गोली गाड़ी के टायर या शरीर के निचले हिस्से पर मारनी चाहिए थी। गले में गोली मारने का मतलब एनकाउंटर होता है।

एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी के चाचा ने कहा कि सीएम योगी के राज में अपराधी और पुलिस निरंकुश हो चुके हैं। पुलिस वाले किसी को भी गोली मार सकते हैं और आम जनता को निशाना बना रहे हैं। आपको बता दें कि सिपाही की गोली से मारे गए विवेक के चाचा एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर हैं। विवेक सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में करौंदिया मोहल्ले का रहने वाला था। वो लखनऊ में एप्पल कंपनी में एरिया मैनेजर के रूप में काम कर रहा था।

पत्नी ने पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप

पुलिस की गोली का शिकार हुए विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कल्पना ने कहा कि 2 बजे मैं अपने पति का इतंजार कर रही थी। मैंने उनके मोबाइल पर लगातार कॉल किया, लेकिन रिंग जाने के बाद फोन नहीं उठा। मुझे लोहिया अस्पताल के एक कर्मचारी ने 3 बजे फोन कर बताया कि आपके पति और एक महिला को चोट लग गई। उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने नहीं दी कोई सूचना

पुलिस का फोन क्यों नहीं आया, यह भी एक सवाल है ? जब मैंने जाकर देखा तो गाड़ी पर सामने से गोली मारी गई थी। मृतक विवेक तिवारी की पत्नी ने कहा कि मैं पुलिस की ही बात मानती हूं कि वो एक महिला के साथ थे, वो गाड़ी नहीं रोक रहे थे, तो आप गाड़ी का नम्बर नोट करते और आरटीओ ऑफिस से गाड़ी का नम्बर निकलवाते। इसके बाद मेरे पति को घर से गिरफ्तार करते। मेरे पति को गोली क्यों मारी, मैं अपने छोटे-छोटे बच्चों को क्या बताऊंगी कि आपके पापा को क्यों गोली मारी गई थी? पूरे मामले में पुलिस ने गुमराह किया। पुलिस के आलाधिकारी अब लीपापोती में लगे है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करती हूं, वो यहां आएं मुझसे बात करें, उसके बाद ही शव को कुछ होगा। मुख्यमंत्री मुझे बताएं मेरे पति विवेक कौन से आतंकवादी थे, पुलिस ने उन्हें क्यों गोली मारी?

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग