महिला अपने प्रयास में सफल भी हो रही थी, लेकिन ऐन वक्त में लखनऊ पुलिस की पीआरवी-0486 की टीम मौके पर पहुंच गई। दरअसल आत्महत्या करने वाली महिला ने य कदम उठाने से पहले पुलिस को इसकी जानकारी दे दी थी। जिससे मौके पर पहुंच पुलिस अधिकारियों ने पहले खिड़की से जान देने पर आमादा महिला को ऐसा न करने की नसीहत दी व उसे मनाने की कोशिश की। इस दौरान महिला को उनके बच्चों का भी वास्ता दिया, लेकिन वह एक बार भी सुनने के लिए तैयार नहीं थीं।