2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम, सहम उठी बेटियां

फरीन फफक-फफक कर रोते हुए यह कह रही थी कि ये क्या हो गया, अभी तो सब कुछ ठीक था, कोई तो मेरी अम्मी को उठाओ, ऐसा कैसा हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Nov 23, 2023

छीन लिया मां का  साया

छीन लिया मां का साया

राहिला ने हाल ही में घर में किचन की मरम्मत कराया था। किचन के लिए बेटी फरीन और आरोमा के साथ वह नया सामान खरीदने के लिए प्लासियों मॉल जा रही थी। मृतक फरीना की स्कूटी पर बैठी थी। दूसरी स्कूटी पर उसकी फरीना की बहन अरोमा चल रही थी। उन्हें नहीं पता था कि जिस मां के साथ गृहस्थी का सामान खरीदने जा रही थी, वह बीच रास्ते में ही जीवन भर का साथ छोड़ देगी।

यह भी पढ़े : सोनभद्र में उतरेगी 79 हजार करोड़ की 43 निवेश परियोजनाएं, जाने इसके बारे में

दोनों बेटियों के सामने ही उसकी मां के ऊपर से टैंकर का पहिया गुजर गया। यह सब देख उसके होश उड़ गए, जिस मां ने दोनों बेटियों को जन्म दिया और पालन पोषण का बड़ा किया था। वहीं जन्म देने वाली मां की दोनों बेटियों के सामने दर्दनाक मौत हो गयी, जिसके बाद दोनों बेटियां सदमे में चली गयी। फरीन फफक-फफक कर रोते हुए यह कह रही थी कि ये क्या हो गया, अभी तो सब कुछ ठीक था, कोई तो मेरी अम्मी को उठाओ, ऐसा कैसा हो गया। यह देख सभी की आंखें भर आई।

Story Loader