5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुरक्षा का संदेश लेकर बाइक से बुंदेलखंड के लिए रवाना हुईं महिलाएं

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने दिखाई हरी झंडी, झांसी के किले में फहराएंगी तिरंगा, झांसी, ललितपुर, महोबा, चित्रकूट में महिलाओं से मुलाकात कर पर्यटन के लिए किया जाएगा उत्साहित

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Aug 14, 2023

 यहां हर आदमी सुरक्षित : स्वाती सिंह नव्या

यहां हर आदमी सुरक्षित : स्वाती सिंह नव्या

अपनी वीरता के लिए अमर रानी लक्ष्मीबाई की धरती झांसी, ललितपुर, महोबा, चित्रकूट आदि जिलों में सुरक्षा का संदेश देने के लिए पांच महिलाएं बाइक से रवाना हुईं। गोमतीनगर स्थित पर्यटन निदेशालय पर प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि बेटियां स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक झांसी के किले पर तिरंगा भी फहराएंगी।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि लखनऊ से बुंदेलखंड तक करीब 320 किलोमीटर तक महिलाएं बाइक से भ्रमण करेंगी तो लोगों को पता चलेगा उत्तर प्रदेश पूरी तरह सुरक्षित है और वहां कानून का राज है, पर्यटन में जोखिम नहीं है। खासकर बुंदेलखंड में पर्यटन का और विकास होगा। क्योंकि यहां कई ऐसे ऐतिहासिक धरोहर हैं जो शायद दुनिया में कहीं और नहीं मिलेंगे। यहां एक हजार से अधिक जैन मंदिर हैं। देश में पत्थर का सबसे पहला मंदिर यही है।

यहां हर आदमी सुरक्षित : स्वाती सिंह नव्या

बाइक से भ्रमण करने वाली स्वाती सिंह नव्या ने कहा कि हम चाहते हैं कि नारी सशक्त हो। यूपी में कानून व्यवस्था चुस्त—दुरुस्त है। यहां हर आदमी सुरक्षित है चाहे वह जंगल में ही क्यों न हो। इसके बावजूद कुछ लोगों में झिझक है। इसी झिझक को खत्म करने के लिए हम लोग बाइक से भ्रमण पर निकल रहे हैं। ताकि लोग निडर होकर घर से निकलें और पर्यटन करें। पर्यटन क्षेत्र में संभावनाओं का भी लाभ उठाएं। स्वाती के साथ भ्रमण करने वाली श्वेता, समृद्धि, फिजा फातिमा और प्रिया ने भी विचार व्यक्त किए।

वापसी पर पर्यटन मंत्री करेंगे स्वागत
महिला बाइकर्स के बुंदेलखंड भ्रमण से लौटने के बाद पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह स्वागत करेंगे। सोमवार को महिला बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर उन्हीं को रवाना करना था लेकिन स्वतंत्रता दिवस से संबंधित कार्यक्रमों की वजह से नहीं पहुंच सके थे।

युवा पर्यटन क्लब को 10—10 हजार रुपये
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि प्रदेश में युवा पर्यटन क्लब का गठन किया गया है। इसमें 75 हजार युवा जुड़े है। जीआईसी, जीजीआईसी समेत अन्य कॉलेजों और छात्र—छात्राओं को भी जोड़ा जा रहा है। प्रत्येक क्लब को 10 हजार रुपये और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्लब को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा युवा भ्रमण करें। जितना ज्यादा घूमेंगे, उतना पढ़ेंगे और उतना ही सीखेंगे।

बुंदेलखंड में महिलाओं के बाइक भ्रमण का विश्व को संदेश जाएगा। लोगों को पता चलेगा कि यूपी में पर्यटन पूरी तरह सुरक्षित है। इससे प्रदेश को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयास को बल मिलेगा।