3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यावरण दिवस पर लिया ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प

पर्यावरण दिवस के मौके पर राजधानी में कई शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर चर्चा हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 5 Jun 2018, 8:17 PM IST

aktu

पर्यावरण दिवस पर लिया ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प

लखनऊ. पर्यावरण दिवस के मौके पर राजधानी में कई शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर चर्चा हुई। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि के घटक संस्थान आईईटी, लखनऊ में मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विवि के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्राविधिक एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’ ने बतौर मुख्य अतिथि पधार कर वृक्षारोपण किया| संस्थान के निदेशक प्रो एचके पालीवाल के समन्वयन में संस्थान फलदार वृक्षों का रोपण किया गय। प्राविधिक एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी की उपस्थिति में विवि कुलपति प्रो पाठक, विवि के वित्त अधिकारी नरेन्द्र कुमार चौबे, आईईटी, लखनऊ के निदेशक प्रो पालीवाल, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संस्थान के कुलसचिव प्रदीप बाजपेई, उपकुलसचिव राजीव कुमार मिश्रा, सिस्टम मैनेजर अभिषेक नागर ने एक-एक वृक्ष रोपा। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि में मंगलवार को यूनिवर्सिटी के न्यू कैंपस में कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक द्वारा पंचपल्लव एवं पंचवाटिका का रोपण किया गय। इस अवसर पर पंचपल्लव के रोपण में पीपल, बरगद, पाकर, गूलर एवं आम तथा पंचवाटिका के रोपण में बेल, अशोक, आंवला, पीपल, बरगद के वृक्ष रोपित किए गए।

बीबीएयू में भी हुआ आयोजन

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालयए लखनऊ के पर्यावरण विज्ञान विभाग ने ष्ष्फाउण्डेशन फॉर साइंस एण्ड सोसाइटीए लखनऊष्ष् के साथ मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। यह संगोष्ठी विवि के पर्यावरण विज्ञान विद्यापीठ के सभागार में सम्पन्न हुयी। संगोष्ठी में मुख्य अथिति के रूप में राजेन्द्र एग्रिकल्चर यूनिवर्सिटीए पूसाए समस्तीपुरए बिहार के पूर्व वाइस चांसलर प्रो एस आर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में वाटर एण्ड लैण्ड मैनेजमेन्ट इंस्टीट्यूट के डॉ आरके आर्या के पर्यावरण विज्ञान विद्यापीठ के डीन प्रो डीपी सिंह, प्रो एस के द्विवेदी, प्रो आरपी सिंह मंच पर उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश