लखनऊ

World Heritage Day 2021: विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं यूपी के प्रमुख स्मारक, जानें विशेषताएं

World Heritage Day : ताजमहल, आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी सहित उत्तर प्रदेश के तीन स्मारक वर्ल्ड हेरिजेट की सूची में शामिल हैं।

2 min read
Apr 16, 2021
World Heritage Day 2021: विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं यूपी के प्रमुख स्मारक, जानें विशेषताएं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) है। साल 1984 से यूनेस्को (UNESCO) हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मना रहा है। विश्व धरोहर दिवस मनाने का महत्व (Importance) इसलिए भी अहम हो जाता है, क्योंकि इसका मकसद सांस्कृतिक-ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासतों को संरक्षित करना और इसके प्रति लोगों को जागरूक करना है। उत्तर प्रदेश के तीन स्मारक वर्ल्ड हेरिजेट की सूची में शामिल हैं। जिनमें मोहब्बत की निशानी और दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल (Taj Mahal) भी है। इसके अलावा आगरा का किला (Agra Fort) और फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri) भी वर्ल्ड हेरिजेट की सूची में शामिल है।

ताजमहल (Taj Mahal)

Taj Mahal को दुनिया भर में प्यार की निशानी के तौर पर देखा जाता है। यमुना नदी के किनारे बनी बेहद खूबसूरत यह इमारत देश-दुनिया के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल का निर्माण कराया था। यूनेस्को ने वर्ष 1983 में ताजमहल को वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल किया था।

आगरा का किला (Agra Fort)

यमुना नदी के किनारे बसे आगरा शहर में Agra Fort स्थित है, जिसे मुगल सम्राट अकबर ने बनवाया था। इसे लाल किला के नाम से जाना जाता है। यह ताजमहल से 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटक आगरा का किला भी देखने जरूर आते हैं। इसे वर्ष 1983 में वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल किया गया था।

फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri)

आगरा जिले के Fatehpur Sikri को वर्ष 1986 में यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल किया था। फतेहपुर आगरा से 22 किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा में स्थित है, जिसे अकबर ने बसाया था। फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा, सलीम चिश्ती की दरगाह, जोधाबाई का महल जैसे स्मारक अपनी बेजोड़ स्थापत्य कला के लिए मशहूर हैं।

Published on:
16 Apr 2021 01:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर