27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2025 तक TB फ्री हो पाएगा देश? तीसरे नंबर पर UP, जानें पहले और दूसरे नंबर पर कौन?

World TB Day: सरकार ने साल 2025 तक देश को TB फ्री करने को कहा है? अब सवाल ये है क्या ये हो पाएगा? आइए आंकड़ों को देखते हैं ...

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Mar 24, 2023

World TB day

UP के CM योगी ने ‘World TB Day’ पर ट्वीट कर लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने लिखा, “'नए भारत' को साल 2025 तक क्षय रोग से मुक्त कराना हम सभी की सामूहिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। आइए, आज 'विश्व क्षय रोग दिवस' के अवसर पर इस रोग के लक्षण और सही समय पर उपचार के प्रति जन-जन को जागरूक करने हेतु संकल्पित हों।”

देश में 1 साल के अंदर बढे 19% TB के मरीज
अब सवाल ये उठता है कि क्या सच में UP के साथ देश भी 2025 तक TB मुक्त हो पाएगा? हर साल TB मरीजों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। India TB Report 2022 के मुताबिक, 2021 में TB मरीजों की संख्या 19% बढ़ गई है। 2020 में TB मरीजों की कुल संख्या 16,28,161 थी, जबकि 2021 में TB मरीजों की कुल संख्या 19,33,381 हो गई।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में मिला लापता सारस, वापस ले गई वन विभाग की टीम

देश में UP तीसरे नंबर पर
अगर UP की बात करें तो, जुलाई 2022 तक प्रदेश में TB मरीजों की संख्या 2 लाख 10 हजार थी। इनमें से 12,000 से ज्यादा multidrug-resistant tuberculosis (MDR-TB) के मामले शामिल थे। देश में TB मरीजों की संख्या में दिल्ली सबसे आगे है, राजस्थान दूसरे नंबर पर तो UP तीसरे नंबर पर है।