
विवेक हत्याकांड पर बोले सीएम योगी- लखनऊ में कोई एनकाउंटर नहीं हुआ, जरूरत पड़ी तो...
लखनऊ. राजधानी के गोमतीनगर में पुलिस की गोली से एपल कंपनी के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की मौत मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कि लखनऊ में कोई एनकाउंटर नहीं हुआ है। मामले आरोपी सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे की जांच उच्च स्तरीय जांच होगी और जरूरत पड़ी तो पूरी घटना की सीबीआई जांच भी कराई जाएगी। गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी अपनी सहकर्मी को उसके घर छोड़ने जा रहे थे, उस वक्त पुलिसवालों ने उन्हें रोका, नहीं रुके तो उन पर गोली चला दी।
विवेक हत्याकांड में एसआईटी जांच के आदेश दे दिये हैं। साथ ही आरोपी दोनों कान्स्टेबलों की बर्खास्तगी के बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एडीजी लॉ एंड ऑडर आनंद कुमार ने इसे हत्या का मामला बताते हुए दुखद करार दिया। उन्होंने माना कि सिपाही की गलती थी, मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून का उल्लंघन हुआ है। परिस्थितियों के हिसाब से एक गोली कार के टायर पर मारनी थी। यह हमारे लिये शर्मनाक घटना है। वहीं, एसएसपी लखनऊ, कलानिध नैथानी ने कहा कि एसपी क्राइम के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया गया है। कहा कि हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए जिला मजिस्ट्रेट को रिक्वेस्ट भेजा है।
सपा प्रवक्ता बोले- माफी मांगें सीएम और डीजीपी
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने योगी सरकार में अब तक हुए एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए सभी में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि साफ है कि पुलिस की गोली से निर्दोष व्यक्ति मारा गया है। भदौरिया ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ डीजीपी ओपी सिंह सार्वजनिक रूप से जनता और मृतक के परिवार से माफी मांगें। साथ ही परिवार की अधिक से अधिक सहायता करने की जिम्मेदारी लें। उन्होंने कहा कि ये हादसा मुख्यमंत्री के शब्द 'ठोक देंगे' का ही नतीजा है।
Updated on:
29 Sep 2018, 2:54 PM IST
Published on:
29 Sep 2018, 2:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.