लखनऊ

योगी ने बताई PDA की परिभाषा, ठहाकों से गूंज उठा पूरा विधानसभा सदन

यूपी में बुधवार से 24 घंटे विधानसभा का सत्र जारी है। 2047 में यूपी कैसा होना चाहिए। इस पर सदन में पक्ष विपक्ष की चर्चा हुई। अब सीएम योगी ने सदन में PDA की परिभाषा बता दी। आप भी जानें...।

2 min read
Aug 14, 2025
विधानसभा के मानसून सत्र में सीएम योगी ने बताई PDA की परिभाषा, PC - IANS

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। सदन में लगातार 24 घंटे से चर्चा जारी है। यूपी 2047 में कैसा होना चाहिए? इसके लिए यूपी सरकार विजन डाक्यूमेंट 2047 पेश कर रही है। पक्ष-विपक्ष की चर्चा लगातार हुई। अब सीएम योगी आदित्यनाथ इस पर विधानसभा में बोल रहे हैं। इस दौरान वह सपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता बुजुर्ग हैं जब खुद बोलते हैं तो अच्छा बोलते हैं जैसे ही वह दूसरे से संचालित होते हैं तो उन्हें मुर्गा याद आ जाता है।

ये भी पढ़ें

लाचारी और बेबसी : अंतिम दर्शन के लिए नहीं आ सका परिवार… गांव में पुतला बनाकर किया संस्कार

योगी ने बताई PDA की परिभाषा

योगी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग कूंप मंडूक हैं। वो PDA की बात करते हैं, जिसका मतलब है कि 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी.' पूरी दुनिया आगे बढ़ रही है और ये लोग परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी की तरह काम कर रहे हैं।

2027 में आने का सपना, सपना ही रहेगा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा कि आप लोग जब गोमाता को धोखा दे सकते हैं तो किसको छोड़ेंगे, दूध पीकर गाय को सड़कों पर छोड़ देते थे, बुचड़खाने में दे देते हैं, आपको गोमाता का श्राप ले डूबेगा, इसलिए 2027 में आने का सपना मत देखिए। क्योंकि आपका ये सपना सपना ही रहेगा।

नेता-प्रतिपक्ष से बोले योगी

सीएम योगी ने कहा- हमारे नेता प्रतिपक्ष न जाने क्यों हमारे स्वास्थ्य मंत्री से नाराज हैं। इस उम्र में दुश्मनी मत रखिए। कभी स्वास्थ्य मंत्री को अपने यहां बुलाकर पवा (भोजन) दीजिए। बीमार होंगे तो वहीं इलाज भी कराएंगे।

सीएम योगी ने आगे कहा- पूरी दुनिया के देश अपनी विरासतों को सहेजते हैं, लेकिन आपकी पार्टी के सदस्य राम को कोसते हैं, रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ते हैं। श्रीकृष्ण की परंपरा पर संदेह करते हैं। विरासत का संरक्षण करके ही कोई देश आगे बढ़ सकता है।

आधुनिकीकरण का मतलब यह नहीं कि अपनी विरासत को भूलकर हम उस चौराहे पर खड़े हो जाएं, जहां आगे बढ़ने की सारी संभावनाएं समाप्त हो जाएं। सपा आज उसी स्थिति में खड़ी है। यूपी में अनेक धार्मिक स्थल हैं। भगवान बुद्ध से जुड़े सभी धामों का विकास किया जा रहा है, जहां हर तरह के लोग आते हैं।

ये भी पढ़ें

लखनऊ में 40 ठाकुर विधायकों की बैठक : क्या यूपी में राजपूत पॉलिटिक्स की वापसी की है तैयारी?

Published on:
14 Aug 2025 03:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर